- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 25 मई [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की नीयत ही ठीक नहीं है, जिससे राज्य में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। हर्ष महाजन ने कहा- हिमाचल प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है, अधिकारी और पुलिस बेलगाम हो गए हैं। 40 साल से अधिक के राजनीतिक अनुभव में मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। राज्यसभा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में नेताओं और अधिकारियों को डूब मरना चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बचाने के लिए जरूरी है कि इस सरकार को जल्द से जल्द हटाया जाए।
शिमला , 25 मई [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की नीयत ही ठीक नहीं है, जिससे राज्य में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। हर्ष महाजन ने कहा- हिमाचल प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है, अधिकारी और पुलिस बेलगाम हो गए हैं। 40 साल से अधिक के राजनीतिक अनुभव में मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी।
राज्यसभा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में नेताओं और अधिकारियों को डूब मरना चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बचाने के लिए जरूरी है कि इस सरकार को जल्द से जल्द हटाया जाए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -