- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 10 मई [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री ने कहा देश की विविधतापूर्ण अखंडता पर जब-जब संकट आया है तब भारत के नागरिक संप्रभुता बनाए रखने लिए बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की धार्मिक विविधता और एकता की समृद्ध विरासत की ताकत भारत को और अधिक मजबूत राष्ट्र बनाती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर इस संकट की घड़ी में पूरा देश और विपक्ष भी केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं पर पूरे देश को विश्वास है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न कर, सतर्क रहने को कहा। उन्होंने भारतीय मूल्यों का स्मरण करवाते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं ने किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया है, जो देश की शांति और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी एकजुटता व्यक्त कर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, एडीजीपी अजय यादव, आरट्रैक के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
शिमला , 10 मई [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री ने कहा देश की विविधतापूर्ण अखंडता पर जब-जब संकट आया है तब भारत के नागरिक संप्रभुता बनाए रखने लिए बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की धार्मिक विविधता और एकता की समृद्ध विरासत की ताकत भारत को और अधिक मजबूत राष्ट्र बनाती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर इस संकट की घड़ी में पूरा देश और विपक्ष भी केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं पर पूरे देश को विश्वास है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न कर, सतर्क रहने को कहा। उन्होंने भारतीय मूल्यों का स्मरण करवाते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं ने किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया है, जो देश की शांति और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का आग्रह किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी एकजुटता व्यक्त कर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, एडीजीपी अजय यादव, आरट्रैक के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -