शुरुआत में जीएसटी लगाकर लिया गलत निर्णय, अब सुधार कर मना रहे जश्न
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
ऊना , 29 सितंबर [ विशाल सूद ] ! कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने ऊना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर भाजपा ने शुरुआत में गलत निर्णय लिया और अब उसी सुधार पर जश्न मना रही है, जबकि अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं है। रायजादा ने नोटबंदी और जीएसटी दोनों को आम जनता और व्यापारियों के लिए नुकसानदेह बताया। रायजादा ने आरोप लगाया कि इन नीतियों से व्यापारियों और दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है और सरकार को इसका मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से पूछा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के लिए केंद्र सरकार ने अब तक कितनी और कब तक सहायता दी है। रायजादा ने कहा कि हिमाचल में व्यापक नुकसान हुआ है, इसलिए इसे बिहार से अधिक सहायता मिलनी चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और अपने हितों की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा और अधिकारों के लिए कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रहेगी।
ऊना , 29 सितंबर [ विशाल सूद ] ! कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने ऊना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर भाजपा ने शुरुआत में गलत निर्णय लिया और अब उसी सुधार पर जश्न मना रही है, जबकि अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
रायजादा ने नोटबंदी और जीएसटी दोनों को आम जनता और व्यापारियों के लिए नुकसानदेह बताया। रायजादा ने आरोप लगाया कि इन नीतियों से व्यापारियों और दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है और सरकार को इसका मुआवजा देना चाहिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से पूछा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के लिए केंद्र सरकार ने अब तक कितनी और कब तक सहायता दी है। रायजादा ने कहा कि हिमाचल में व्यापक नुकसान हुआ है, इसलिए इसे बिहार से अधिक सहायता मिलनी चाहिए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और अपने हितों की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा और अधिकारों के लिए कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रहेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -