Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seचम्बा ! विश्व वन्य प्राणी सप्ताह 2025" को मनाते हुए किया गया विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन !
  • खबर हिमाचल से

चम्बा ! विश्व वन्य प्राणी सप्ताह 2025" को मनाते हुए किया गया विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन !

द्वारा
Shiwani Jaryal - -
चंबा ( चंबा ) - October 6, 2025 @ 08:43 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा , 06 ऑक्टूबर [ शिवानी ] ! राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा के *प्राणी विज्ञान विभाग तथा वनस्पति विज्ञान विभाग* की *सोसाइटी फ़ॉर वाइल्ड लाइफ एंड नेचर* तथा *नेओ बॉटनी*के सयुंक्त तत्वावधान में "विश्व वन्य प्राणी सप्ताह 2025" को मनाते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं तथा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  उक्त जानकारी देते हुए प्राणी विज्ञान विभाग व सोसाइटी  के अध्यक्ष डॉ मनेश वर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन्य प्राणियों, प्रकृति व पर्यावरण के सरंक्षण व उनकी महत्वता की जागरूकता हेतु सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों, पर्यावरण व प्रकृति के प्रति जागरूकता हेतु व्याख्यान प्रस्तुत किये गए । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं  का आयोजन भी  किया गया । प्रतियोगोताओं के दौरान डॉ मनेश ने क्विज मास्टर, डॉ पूनम, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर अंजना ने निर्णायक की भूमिका निभाई । निर्णायकों के अंतिम निर्णय के अनुसार भाषण प्रतियोगिता में याशिका, कशिश, श्रेया क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय ; प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ; तुषार और इक्षान्त प्रथम, सलोनी और शशि बाला द्वितीय, हितेश और विनोद की टीम तृतीय : पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में ; प्रार्थना प्रथम, रुपाली द्वितीय, कानन तृतीय : नारा लेखन प्रतियोगिता में गौरीती प्रथम : निबंध लेखन प्रतियोगिता में भावना प्रथम रहे।  कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत प्राचार्य, पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, पर्वतारोही, वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ बिपन राठौर जी मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहें। मुख़ातिथि द्वारा विभिन्न विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्यातिथि ने कहा कि मनुष्य के लिये वन्य जीव व वन प्रकृति का ऐसा वरदान है, जिस पर उसका अस्तित्व, उन्नति एवं समृद्धि निर्भर है। वनों में जिन्दगी बसर करने वाले वन्य जीवों से मानव जाति का युगों से विशिष्ट सम्बंध रहा है। अपने विकास की प्रारम्भिक अवस्था में मानव जाति एक वन्य जीव ही थी। विकास के बढ़ते कदमों एवं बुद्धि विकास तथा विकसित मस्तिष्क के परिणामस्वरूप मनुष्य धीरे-धीरे वन्य जीवन से अलग होकर सामाजिक बन गया और अपने उद्भव की कहानी को विस्मृत कर प्रकृति का स्वामी बन गया। प्राकृतिक वन और उसमें विचरण करने वाले वन्य प्राणी आज भी मनुष्य की सहायता के बिना जीवित रह सकते हैं। जबकि मानव समाज इनके अभाव में अपना अस्तित्व बहुत दिनों तक कायम नहीं रख सकता।  प्रकृति, पानी, हवा, पेड़-पौधे, वनस्पति जीवों के संवर्धन एवं संरक्षण की ओर ध्यान दिया जाना आवश्यक है । वन्य जीवन संरक्षण और प्रकृति संरक्षण तो हमारी भारतीय जीवन पद्धति का अंग है। उन्होंने सभी को वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने और वैज्ञानिक चेतना के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। डॉ बिपन राठोर ने युवाओं को विज्ञान, विज्ञान के चमत्कार, वैज्ञानिक चेतना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रादन की । अपने प्रभावशाली, प्रेरणादायक, अनुभवी और रोचक वक्तव्य ने युवाओं को काफी प्रोत्साहित किया । उन्होंने रोजमर्रा के उदाहरण सहित विद्यार्थियों को आज के आधुनिक समय में भी लोगों  में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अभाव और गैर वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग तथा अंधविश्वास के बारे में बेहतरीन तरीके से बताया जिस का विद्यार्थियों ने  भरपूर लाभ उठाया । कार्यक्रम के दौरान प्रिया, हिमानी और शाक्षी के बॉलिवुड नृत्य, दीक्षित के मधुर गीत और मुस्कान के पंजाबी लोल नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पल्ल्वी और शिल्पा के एकल शास्त्रीय नृत्यों ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया।  इस अवसर पर  डॉ मनेश, डॉक्टर पूनम, डॉ चमन, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर अंजना, डॉ शेली महाजन, प्रोफेसर मनीराज सिंह राठौर, डॉक्टर सुनील, डॉ विजय कुमार, डॉ शिवानी, प्रोफेसर निशा, डॉ प्रशांत रमण रवि, प्रोफेसर सचिन भारद्वाज, प्रोफेसर सचिन ठाकुर, डॉ विदुषी शर्मा इत्यादि मौजूद रहे ।

चम्बा , 06 ऑक्टूबर [ शिवानी ] ! राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा के *प्राणी विज्ञान विभाग तथा वनस्पति विज्ञान विभाग* की *सोसाइटी फ़ॉर वाइल्ड लाइफ एंड नेचर* तथा *नेओ बॉटनी*के सयुंक्त तत्वावधान में "विश्व वन्य प्राणी सप्ताह 2025" को मनाते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं तथा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

उक्त जानकारी देते हुए प्राणी विज्ञान विभाग व सोसाइटी  के अध्यक्ष डॉ मनेश वर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन्य प्राणियों, प्रकृति व पर्यावरण के सरंक्षण व उनकी महत्वता की जागरूकता हेतु सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों, पर्यावरण व प्रकृति के प्रति जागरूकता हेतु व्याख्यान प्रस्तुत किये गए । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं  का आयोजन भी  किया गया । प्रतियोगोताओं के दौरान डॉ मनेश ने क्विज मास्टर, डॉ पूनम, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर अंजना ने निर्णायक की भूमिका निभाई ।

निर्णायकों के अंतिम निर्णय के अनुसार भाषण प्रतियोगिता में याशिका, कशिश, श्रेया क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय ; प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ; तुषार और इक्षान्त प्रथम, सलोनी और शशि बाला द्वितीय, हितेश और विनोद की टीम तृतीय : पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में ; प्रार्थना प्रथम, रुपाली द्वितीय, कानन तृतीय : नारा लेखन प्रतियोगिता में गौरीती प्रथम : निबंध लेखन प्रतियोगिता में भावना प्रथम रहे। 

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत प्राचार्य, पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, पर्वतारोही, वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ बिपन राठौर जी मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहें। मुख़ातिथि द्वारा विभिन्न विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

अपने सम्बोधन में मुख्यातिथि ने कहा कि मनुष्य के लिये वन्य जीव व वन प्रकृति का ऐसा वरदान है, जिस पर उसका अस्तित्व, उन्नति एवं समृद्धि निर्भर है। वनों में जिन्दगी बसर करने वाले वन्य जीवों से मानव जाति का युगों से विशिष्ट सम्बंध रहा है। अपने विकास की प्रारम्भिक अवस्था में मानव जाति एक वन्य जीव ही थी। विकास के बढ़ते कदमों एवं बुद्धि विकास तथा विकसित मस्तिष्क के परिणामस्वरूप मनुष्य धीरे-धीरे वन्य जीवन से अलग होकर सामाजिक बन गया और अपने उद्भव की कहानी को विस्मृत कर प्रकृति का स्वामी बन गया।

प्राकृतिक वन और उसमें विचरण करने वाले वन्य प्राणी आज भी मनुष्य की सहायता के बिना जीवित रह सकते हैं। जबकि मानव समाज इनके अभाव में अपना अस्तित्व बहुत दिनों तक कायम नहीं रख सकता।  प्रकृति, पानी, हवा, पेड़-पौधे, वनस्पति जीवों के संवर्धन एवं संरक्षण की ओर ध्यान दिया जाना आवश्यक है । वन्य जीवन संरक्षण और प्रकृति संरक्षण तो हमारी भारतीय जीवन पद्धति का अंग है।

उन्होंने सभी को वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने और वैज्ञानिक चेतना के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। डॉ बिपन राठोर ने युवाओं को विज्ञान, विज्ञान के चमत्कार, वैज्ञानिक चेतना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रादन की । अपने प्रभावशाली, प्रेरणादायक, अनुभवी और रोचक वक्तव्य ने युवाओं को काफी प्रोत्साहित किया । उन्होंने रोजमर्रा के उदाहरण सहित विद्यार्थियों को आज के आधुनिक समय में भी लोगों  में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अभाव और गैर वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग तथा अंधविश्वास के बारे में बेहतरीन तरीके से बताया जिस का विद्यार्थियों ने  भरपूर लाभ उठाया ।

कार्यक्रम के दौरान प्रिया, हिमानी और शाक्षी के बॉलिवुड नृत्य, दीक्षित के मधुर गीत और मुस्कान के पंजाबी लोल नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पल्ल्वी और शिल्पा के एकल शास्त्रीय नृत्यों ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। 

इस अवसर पर  डॉ मनेश, डॉक्टर पूनम, डॉ चमन, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर अंजना, डॉ शेली महाजन, प्रोफेसर मनीराज सिंह राठौर, डॉक्टर सुनील, डॉ विजय कुमार, डॉ शिवानी, प्रोफेसर निशा, डॉ प्रशांत रमण रवि, प्रोफेसर सचिन भारद्वाज, प्रोफेसर सचिन ठाकुर, डॉ विदुषी शर्मा इत्यादि मौजूद रहे ।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! जडेरा में 11 अक्टूबर शनिवार को होगा छिंज मेले का आयोजन !
पिछला लेख बिलासपुर ! जिला में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025-26 के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, अंतिम प्रकाशन 13 नवंबर को !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !