
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! आजकल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भालुओं का आतंक लगातार जारी है, हर दूसरे तीसरे दिन भालुओं द्वारा काटे मामले सामने आ रहे हैं। जिले के रजेरा क्षेत्र के घरमाणी गांव में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। यहां पर उपचार चल रहा है। सुतो देवी ( 32) पत्नी बिट्टू राम सोमवार को घर के निकट गोठडू (चरोड़ी) में जलाने के लिए सूखी लकडिय़ां लाने गई थी। सुबह करीब नौ बजे अचानक कहीं से भालू आ गया। महिला पर हमला कर दिया और उसे लहुलूहान कर दिया। उसके साथ एक और महिला भी थी उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद भालू वहां से भाग गया। परिजन तुरंत महिला को उपचाद के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा ले आए। यहां पर महिला को दाखिल कर लिया है। महिला के सिर व मुंह पर काफी चोटें आई हैं। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. डॉ. एम.एस. ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
चम्बा ! आजकल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भालुओं का आतंक लगातार जारी है, हर दूसरे तीसरे दिन भालुओं द्वारा काटे मामले सामने आ रहे हैं। जिले के रजेरा क्षेत्र के घरमाणी गांव में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। यहां पर उपचार चल रहा है। सुतो देवी ( 32) पत्नी बिट्टू राम सोमवार को घर के निकट गोठडू (चरोड़ी) में जलाने के लिए सूखी लकडिय़ां लाने गई थी।
सुबह करीब नौ बजे अचानक कहीं से भालू आ गया। महिला पर हमला कर दिया और उसे लहुलूहान कर दिया। उसके साथ एक और महिला भी थी उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके बाद भालू वहां से भाग गया। परिजन तुरंत महिला को उपचाद के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा ले आए। यहां पर महिला को दाखिल कर लिया है। महिला के सिर व मुंह पर काफी चोटें आई हैं। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. डॉ. एम.एस. ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -