
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! विधानसभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत चरड़ा निवासी सन्नी सूर्यवंशी द्वारा लॉकडाउन के दौरान प्रकृति की सेवा की जा रही है। सन्नी द्वारा पौधे रोपे जा रहे हैं। साथ ही लोगों को भी पौधे रोपने का संदेश दिया जा रहा है। 19 वर्षीय सन्नी वर्तमान समय में चंबा कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। सन्नी ने कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर एक समाजसेवी संस्था का भी गठन किया है, जो कि समाज हित में तत्पर है। सन्नी का कहना है कि अब तक वह करीब छह सौ पौधे रोप चुके हैं। जितना लोग प्रकृति से ग्रहण करते हैं, उससे कई गुणा कम मात्रा में उसे वापिस लौटा पाते हैं। अगर हम पांच पेड़ काटते है तो उसके बदले एक पौधा भी नहीं लगाते हैं। लोगों को जागरूक होकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि भावी पीढ़ी भी हमारी विरासत से रूबरू हो और स्वच्छ वातावरण में अपना जीवनयापन कर सकें।
चम्बा ! विधानसभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत चरड़ा निवासी सन्नी सूर्यवंशी द्वारा लॉकडाउन के दौरान प्रकृति की सेवा की जा रही है। सन्नी द्वारा पौधे रोपे जा रहे हैं। साथ ही लोगों को भी पौधे रोपने का संदेश दिया जा रहा है। 19 वर्षीय सन्नी वर्तमान समय में चंबा कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।
सन्नी ने कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर एक समाजसेवी संस्था का भी गठन किया है, जो कि समाज हित में तत्पर है। सन्नी का कहना है कि अब तक वह करीब छह सौ पौधे रोप चुके हैं। जितना लोग प्रकृति से ग्रहण करते हैं, उससे कई गुणा कम मात्रा में उसे वापिस लौटा पाते हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अगर हम पांच पेड़ काटते है तो उसके बदले एक पौधा भी नहीं लगाते हैं। लोगों को जागरूक होकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि भावी पीढ़ी भी हमारी विरासत से रूबरू हो और स्वच्छ वातावरण में अपना जीवनयापन कर सकें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -