
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुफ्टाधार ! राजधानी शिमला में एक दुखद हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। यहां मिनी कुफ्टाधार क्षेत्र में गुरुवार को बंदरों के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। महिला घर की छत पर कुछ काम कर रही थी, इसी दौरान बंदर उस पर झपट पड़े। बंदरों के डर से महिला छत से नीचे जा गिरी। महिला को तुरंत आईजीएमसी लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुछ साल पहले मिडल बाजार में भी इस तरह का मामला पेश आया था। यहां भी एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली राजबाला (56) पिछले 20 सालों से भी अधिक समय से बेटे और बेटी के साथ शिमला के कुफ्टाधार में रह रही थी। गुरुवार दोपहर को जब महिला छत पर गई तो यहां अचानक एक बंदर उस पर झपट पड़ा। महिला इस दौरान छत से सीधे नीचे जा गिरी। इसमें महिला को गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोग महिला को तुरंत आईजीएमसी ले आए जहां उसकी मौत हो गई। महिला के शव को अस्पताल में रखा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द करेगी। गौरतलब है कि शिमला शहर में बंदरों के आतंक से आम लोग परेशान हैं।इस समस्या को लेकर शहर में कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं लेकिन लोगों को अभी तक इस समस्या से राहत नहीं मिली पाई है। रिज और मालरोड पर लोग अगर चलते फिरते कुछ खाना चाहते हैं तो नहीं खा सकते। बंदर अचानक झपटते हैं और सामान छीनकर ले जाते हैं। यही नहीं हर रोज बंदरों के हमले में घायल होने वाले लोग अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचते हैं।
कुफ्टाधार ! राजधानी शिमला में एक दुखद हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। यहां मिनी कुफ्टाधार क्षेत्र में गुरुवार को बंदरों के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। महिला घर की छत पर कुछ काम कर रही थी, इसी दौरान बंदर उस पर झपट पड़े। बंदरों के डर से महिला छत से नीचे जा गिरी। महिला को तुरंत आईजीएमसी लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कुछ साल पहले मिडल बाजार में भी इस तरह का मामला पेश आया था। यहां भी एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली राजबाला (56) पिछले 20 सालों से भी अधिक समय से बेटे और बेटी के साथ शिमला के कुफ्टाधार में रह रही थी। गुरुवार दोपहर को जब महिला छत पर गई तो यहां अचानक एक बंदर उस पर झपट पड़ा। महिला इस दौरान छत से सीधे नीचे जा गिरी। इसमें महिला को गंभीर चोटें आई थीं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
स्थानीय लोग महिला को तुरंत आईजीएमसी ले आए जहां उसकी मौत हो गई। महिला के शव को अस्पताल में रखा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द करेगी। गौरतलब है कि शिमला शहर में बंदरों के आतंक से आम लोग परेशान हैं।इस समस्या को लेकर शहर में कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं लेकिन लोगों को अभी तक इस समस्या से राहत नहीं मिली पाई है। रिज और मालरोड पर लोग अगर चलते फिरते कुछ खाना चाहते हैं तो नहीं खा सकते। बंदर अचानक झपटते हैं और सामान छीनकर ले जाते हैं। यही नहीं हर रोज बंदरों के हमले में घायल होने वाले लोग अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -