
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! कोरोना महामारी के बलोठ पंचायत के प्रतिनिधियों ने कुल 32 हजार रुपये की राशि दी है। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग के लिए आर्थिक सहायता की है ताकि उनकी पंचायत द्वारा दी गई राशि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम में खर्च की जाए। पंचायत प्रधान रतन चंद ने बताया कि पंचायत के चौकीदार से लेकर सिलाई अध्यापिका ने भी इसमें योगदान दिया है। जारी की गई राशि में प्रधान रतन चंद ने 10 हजार, उपप्रधान प्यार चंद 5000, वार्ड सदस्य क्लोस ज्ञानो देवी 1000, वार्ड सदस्य थल्ला तिलक राज 1000, आगाहर वार्ड के वार्ड सदस्य देव राज 1000, बलोठ सुनीता देवी 1000, उसलाड रवीना 1000, कैला वार्ड शंकुतला 1000, ग्रौंडी वार्ड सदस्य उत्तम सिंह 1000, पंचायत चौकीदार लब्धी राम 5000 तथा सिलाई अध्यापिका अंबी देवी ने 5000 रुपये की सहायता की है। पंचायत प्रधान रतन चंद ने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे मुश्किल हालातों में सभी लोगों को एक दूसरे का साथ देने के लिए आगे आने की जरूरत है। यदि सभी लोग ऐसे हालात में एक दूसरे की मदद करते हैं, तभी इस मुश्किल घड़ी से निजात मिल सकती है। उन्होंने लोगोंं से आह्वान करते हुए कहा कि कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन करें और साधन संपन्न लोग जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।
चम्बा ! कोरोना महामारी के बलोठ पंचायत के प्रतिनिधियों ने कुल 32 हजार रुपये की राशि दी है। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग के लिए आर्थिक सहायता की है ताकि उनकी पंचायत द्वारा दी गई राशि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम में खर्च की जाए। पंचायत प्रधान रतन चंद ने बताया कि पंचायत के चौकीदार से लेकर सिलाई अध्यापिका ने भी इसमें योगदान दिया है।
जारी की गई राशि में प्रधान रतन चंद ने 10 हजार, उपप्रधान प्यार चंद 5000, वार्ड सदस्य क्लोस ज्ञानो देवी 1000, वार्ड सदस्य थल्ला तिलक राज 1000, आगाहर वार्ड के वार्ड सदस्य देव राज 1000, बलोठ सुनीता देवी 1000, उसलाड रवीना 1000, कैला वार्ड शंकुतला 1000, ग्रौंडी वार्ड सदस्य उत्तम सिंह 1000, पंचायत चौकीदार लब्धी राम 5000 तथा सिलाई अध्यापिका अंबी देवी ने 5000 रुपये की सहायता की है। पंचायत प्रधान रतन चंद ने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
ऐसे मुश्किल हालातों में सभी लोगों को एक दूसरे का साथ देने के लिए आगे आने की जरूरत है। यदि सभी लोग ऐसे हालात में एक दूसरे की मदद करते हैं, तभी इस मुश्किल घड़ी से निजात मिल सकती है। उन्होंने लोगोंं से आह्वान करते हुए कहा कि कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन करें और साधन संपन्न लोग जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -