
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जागोरी संस्था के द्वारा चम्बा में महिला हिंसा के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विकास खंड मैहला, तीसा, सलूणी के लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान युवा वर्ग के साथ पुरुषों को भी जोड़ा गया ताकि अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी जा सके। इस मौके पर महिला हिंसा के बारे में भी इन लोगों को जानकारी दी गई। संस्था के समन्वयक उमा कुमारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला हिंसा के विरोध में लोगों को जागरूक करना है ताकि उनकी मानसिकता में बदलाव आए। अभियान में एक शपथ पत्र भी तैयार किया गया था। जिसे सभी के साथ साझा किया गया। इस दौरान पुरुषों से शपथ पत्र के द्वारा शपथ दिलाई गई ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित न किया जा सके। उमा कुमारी ने बताया कि संस्था के द्वारा समय-समय पर महिला उत्पीड़न जागरूकता कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज की सोच को बदला जाता है।
चम्बा ! जागोरी संस्था के द्वारा चम्बा में महिला हिंसा के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विकास खंड मैहला, तीसा, सलूणी के लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान युवा वर्ग के साथ पुरुषों को भी जोड़ा गया ताकि अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी जा सके। इस मौके पर महिला हिंसा के बारे में भी इन लोगों को जानकारी दी गई। संस्था के समन्वयक उमा कुमारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला हिंसा के विरोध में लोगों को जागरूक करना है ताकि उनकी मानसिकता में बदलाव आए। अभियान में एक शपथ पत्र भी तैयार किया गया था। जिसे सभी के साथ साझा किया गया।
इस दौरान पुरुषों से शपथ पत्र के द्वारा शपथ दिलाई गई ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित न किया जा सके। उमा कुमारी ने बताया कि संस्था के द्वारा समय-समय पर महिला उत्पीड़न जागरूकता कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज की सोच को बदला जाता है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -