Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! स्पॉटेड एरिया में नशा माफिया पर कसा शिकंजा,प्रो. राजीव ठाकुर और एएसआई नीलम ठाकुर की दो टूक, “सुजानपुर को नशा मुक्त बनाकर रहेंगे !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल !  

      Khabar Himachal Se

      शिमला !“दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन” : रणधीर शर्मा !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; राजनीतिक मंशा से काम कर रही केंद्र सरकार, तकनीकी शिक्षा मंत्री बोले- लोकतंत्र का गला घोंटने की हो रही कोशिश !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल !  

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला !“दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन” : रणधीर शर्मा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; राजनीतिक मंशा से काम कर रही केंद्र सरकार, तकनीकी शिक्षा मंत्री बोले- लोकतंत्र का गला घोंटने की हो रही कोशिश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! शिक्षा का महामंथन, नन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर 5 दिवसीय विशेष कार्यशाला शुरू !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए बवाल को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! “हिमाचल में कानून नहीं, गुंडाराज—देश का अपमान करने वालों को कांग्रेस सरकार का संरक्षण” : राकेश जमवाल !
  • हमीरपुर ! स्पॉटेड एरिया में नशा माफिया पर कसा शिकंजा,प्रो. राजीव ठाकुर और एएसआई नीलम ठाकुर की दो टूक, “सुजानपुर को नशा मुक्त बनाकर रहेंगे !
  • शिमला ! हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल !  
  • शिमला !“दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन” : रणधीर शर्मा !
  • शिमला ; राजनीतिक मंशा से काम कर रही केंद्र सरकार, तकनीकी शिक्षा मंत्री बोले- लोकतंत्र का गला घोंटने की हो रही कोशिश !
  • सोलन ! शिक्षा का महामंथन, नन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर 5 दिवसीय विशेष कार्यशाला शुरू !
  • धर्मशाला ! कानून की आड़ में अराजकता, संघीय ढांचे से खिलवाड़—हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने रेखाएं लांघीं” : बिक्रम ठाकुर !
  • शिमला ! दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए बवाल को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू !
  • ऊना ! “देश की छवि तार-तार करने वालों को संरक्षण, हिमाचल में अराजकता की पराकाष्ठा” : डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ! देवभूमि में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट, मुख्यमंत्री ने खुद उड़ाई कानून की धज्जियां -  राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! दिल्ली पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट के समक्ष पेश किया !
  • !! राशिफल 26 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • शिमला ! दिल्ली दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री सुक्खू, आरडीजी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा को घेरा !
  • हमीरपुर ! प्रो. प्रेम कुमार धूमल का नेतृत्व सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा का आदर्श” : संजय टंडन !
  • मंडी ! भाजपा का इतिहास विकास और राष्ट्र गौरव का इतिहास, कांग्रेस की विदाई तय” : डॉ. राजीव बिंदल !
  • मंडी ! सुंदरनगर में भाजपा का वैचारिक मंथन: जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश !
  • कुल्लू ; झारखण्ड के पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मनाली में मौ#त !
  • सिरमौर ! 1 करोड़ 1 लाख के टेंडरों से सजा होली दरबार, नगर परिषद हुई मालामाल !
  • मंडी ! नीलम मौत मामला: मायका पक्ष बोला, सीबीआई करें मामले की जांच, दर्ज बयानों पर भी जतायी आपत्ति !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर होली मेले की तैयारियां तेज, प्रदर्शनी स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण !
और अधिक खबरें

हमीरपुर ! स्पॉटेड एरिया में नशा माफिया पर कसा शिकंजा,प्रो. राजीव ठाकुर और एएसआई नीलम ठाकुर की दो टूक, “सुजानपुर को नशा मुक्त बनाकर रहेंगे !

February 26, 2026 @ 09:50 pm

शिमला ! हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल !  

February 26, 2026 @ 09:47 pm

शिमला !“दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन” : रणधीर शर्मा !

February 26, 2026 @ 09:44 pm

शिमला ; राजनीतिक मंशा से काम कर रही केंद्र सरकार, तकनीकी शिक्षा मंत्री बोले- लोकतंत्र का गला घोंटने की हो रही कोशिश !

February 26, 2026 @ 09:41 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करें नवनिर्वाचित प्रतिनिधि- मुख्यमंत्री !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करें नवनिर्वाचित प्रतिनिधि- मुख्यमंत्री !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - January 30, 2021 @ 07:57 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उनसे क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वह लगभग पिछले 24 वर्षों से सदन में हैं लेकिन लोकतंत्र की इन बुनियादी संस्थाओं के चुनावों में किसी एक पार्टी की एकतरफा ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी। जिला शिमला में पंचायत प्रधानों की 70 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। जिला मण्डी के सिराज विधानसभा क्षेत्र में कुल 78 पंचायतों में भाजपा ने 72 पंचायतों पर विजय जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में लगभग 70 प्रतिशत सीटों पर विजय हासिल की है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और हमारा देश व प्रदेश भी इस महामारी के प्रभावों से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों से अन्य देशों के मुकाबले भारत में इस महामारी से कम नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार सुनिश्चित कर रही है कि इस महामारी से विकास की गति प्रभावित न हो। इस दौरान प्रदेश सरकार ने वर्चुअल माध्यम से 3500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं और उद्घाटन किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। कोरोना अवधि के दौरान उन्होंने क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से 275 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखी हैं और 9 नवम्बर को उन्होंने स्वयं इस क्षेत्र का दौरा कर 31 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। इस प्रकार, पिछले लगभग एक वर्ष में क्षेत्र के लोगों को 301 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं समर्पित की गई हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 51वें पूर्ण राज्यत्व वर्ष को शानदार तरीके से मनाने की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 51 कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जिनके माध्यम से लोगों को पिछले 50 वर्षों में राज्य में हुए विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है और विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश के लिए उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों को अपने संबंधित क्षेत्रों के लोगांे की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए। पंचायतों में विकास कार्यांे के लिए धन का कोई अभाव नहीं है लेकिन यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि उपलब्ध धनराशि का समुचित उपयोग हो। उन्होंने निर्वाचित सदस्यों से अपने क्षेत्र में लोगों से सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने का आग्रह किया क्योंकि चुनाव समाप्त होने के बाद सभी को आपसी मतभेद भुलाकर समाज की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। इसके लिए यह आवश्यक है कि प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों के सक्रिय सहयोग की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लाॅकडाउन के दौरान सेब और चेरी के परिवहन के पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित किए। कार्टन बाॅक्स के उत्पादन के लिए विशेष प्रबन्ध किए गए और किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिले। उन्होंने कहा कि राष्ट्र आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है जो विश्व के नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाग्यशाली है कि यहां के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में पुनः भाजपा की सरकार की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि सत्ता की बागडोर जयराम ठाकुर के हाथों में हैं जो प्रदेश के लोगों की विकासात्मक जरूरतों से भली-भांति परिचित हैं। मुख्यमंत्री विकास की दृष्टि से वंचित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदेश का सर्वागींण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने न केवल लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतीं बल्कि विधानसभा उप-चुनाव की दोनों सीटों पर भी विजय हासिल की। अब भाजपा ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में जोरादार विजय प्राप्त की है। पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवंटित किए गए धन का सदुपयोग किया जाए। नरेन्द्र बरागटा ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ठियोग-हाटकोटी-रोहडू मार्ग के सुधार और सुदृीढ़ीकरण के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने सीएम कोविड फंड में सर्वाधिक 76 लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होेंने निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनेे संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। महासू भाजपा जिला मण्डलाध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान वर्चुअल माध्यम से करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए ताकि महामारी के कारण विकासात्मक कार्यों की गति प्रभावित न हो। भाजपा मण्डलाध्यक्ष गोपाल जरैक ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। राज्य आइटी सेल संयोजक चेतन बरागटा, नगर पंचायत जुब्बल अध्यक्ष दलीप चैहान, क्षेत्र के भाजपा नेता यशवीर जस्टा, अरूण कालटा, अंकुश चैहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उनसे क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वह लगभग पिछले 24 वर्षों से सदन में हैं लेकिन लोकतंत्र की इन बुनियादी संस्थाओं के चुनावों में किसी एक पार्टी की एकतरफा ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी। जिला शिमला में पंचायत प्रधानों की 70 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। जिला मण्डी के सिराज विधानसभा क्षेत्र में कुल 78 पंचायतों में भाजपा ने 72 पंचायतों पर विजय जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में लगभग 70 प्रतिशत सीटों पर विजय हासिल की है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और हमारा देश व प्रदेश भी इस महामारी के प्रभावों से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों से अन्य देशों के मुकाबले भारत में इस महामारी से कम नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार सुनिश्चित कर रही है कि इस महामारी से विकास की गति प्रभावित न हो। इस दौरान प्रदेश सरकार ने वर्चुअल माध्यम से 3500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं और उद्घाटन किए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। कोरोना अवधि के दौरान उन्होंने क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से 275 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखी हैं और 9 नवम्बर को उन्होंने स्वयं इस क्षेत्र का दौरा कर 31 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। इस प्रकार, पिछले लगभग एक वर्ष में क्षेत्र के लोगों को 301 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं समर्पित की गई हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 51वें पूर्ण राज्यत्व वर्ष को शानदार तरीके से मनाने की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 51 कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जिनके माध्यम से लोगों को पिछले 50 वर्षों में राज्य में हुए विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है और विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश के लिए उपलब्धियां अर्जित की हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों को अपने संबंधित क्षेत्रों के लोगांे की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए। पंचायतों में विकास कार्यांे के लिए धन का कोई अभाव नहीं है लेकिन यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि उपलब्ध धनराशि का समुचित उपयोग हो। उन्होंने निर्वाचित सदस्यों से अपने क्षेत्र में लोगों से सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने का आग्रह किया क्योंकि चुनाव समाप्त होने के बाद सभी को आपसी मतभेद भुलाकर समाज की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। इसके लिए यह आवश्यक है कि प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों के सक्रिय सहयोग की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लाॅकडाउन के दौरान सेब और चेरी के परिवहन के पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित किए। कार्टन बाॅक्स के उत्पादन के लिए विशेष प्रबन्ध किए गए और किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिले।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है जो विश्व के नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाग्यशाली है कि यहां के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में पुनः भाजपा की सरकार की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया।

मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि सत्ता की बागडोर जयराम ठाकुर के हाथों में हैं जो प्रदेश के लोगों की विकासात्मक जरूरतों से भली-भांति परिचित हैं। मुख्यमंत्री विकास की दृष्टि से वंचित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदेश का सर्वागींण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने न केवल लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतीं बल्कि विधानसभा उप-चुनाव की दोनों सीटों पर भी विजय हासिल की। अब भाजपा ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में जोरादार विजय प्राप्त की है। पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवंटित किए गए धन का सदुपयोग किया जाए।

नरेन्द्र बरागटा ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ठियोग-हाटकोटी-रोहडू मार्ग के सुधार और सुदृीढ़ीकरण के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने सीएम कोविड फंड में सर्वाधिक 76 लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होेंने निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनेे संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।

महासू भाजपा जिला मण्डलाध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान वर्चुअल माध्यम से करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए ताकि महामारी के कारण विकासात्मक कार्यों की गति प्रभावित न हो।

भाजपा मण्डलाध्यक्ष गोपाल जरैक ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।

राज्य आइटी सेल संयोजक चेतन बरागटा, नगर पंचायत जुब्बल अध्यक्ष दलीप चैहान, क्षेत्र के भाजपा नेता यशवीर जस्टा, अरूण कालटा, अंकुश चैहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! ई-टेक सर्विसिज ने मुख्यमंत्री को टच-फ्री हेंड सेनेटाइजर मशीनें भेंट कीं !
पिछला लेख शिमला ! रोहड़ू क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! “हिमाचल में कानून नहीं, गुंडाराज—देश का अपमान करने वालों को कांग्रेस सरकार का संरक्षण” : राकेश जमवाल !

February 25, 2026 @ 08:47 pm

हमीरपुर ! स्पॉटेड एरिया में नशा माफिया पर कसा शिकंजा,प्रो. राजीव ठाकुर और एएसआई नीलम ठाकुर की दो टूक, “सुजानपुर को नशा मुक्त बनाकर रहेंगे !

February 26, 2026 @ 09:50 pm

शिमला ! हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल !  

February 26, 2026 @ 09:47 pm

शिमला !“दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन” : रणधीर शर्मा !

February 26, 2026 @ 09:44 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल !  

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला !“दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन” : रणधीर शर्मा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; राजनीतिक मंशा से काम कर रही केंद्र सरकार, तकनीकी शिक्षा मंत्री बोले- लोकतंत्र का गला घोंटने की हो रही कोशिश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! शिक्षा का महामंथन, नन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर 5 दिवसीय विशेष कार्यशाला शुरू !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

हमीरपुर ! स्पॉटेड एरिया में नशा माफिया पर कसा शिकंजा,प्रो. राजीव ठाकुर और एएसआई नीलम ठाकुर की दो टूक, “सुजानपुर को नशा मुक्त बनाकर रहेंगे !

बिंदिया ठाकुर-February 26, 2026 @ 09:50 pm

0
हमीरपुर , 26 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! नशा निवारण समिति सुजानपुर ने आज शहर के

शिमला ! हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल !  

February 26, 2026 @ 09:47 pm

शिमला !“दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन” : रणधीर शर्मा !

February 26, 2026 @ 09:44 pm

शिमला ; राजनीतिक मंशा से काम कर रही केंद्र सरकार, तकनीकी शिक्षा मंत्री बोले- लोकतंत्र का गला घोंटने की हो रही कोशिश !

February 26, 2026 @ 09:41 pm

सोलन ! शिक्षा का महामंथन, नन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर 5 दिवसीय विशेष कार्यशाला शुरू !

February 26, 2026 @ 09:38 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

हमीरपुर ! स्पॉटेड एरिया में नशा माफिया पर कसा शिकंजा,प्रो. राजीव ठाकुर और एएसआई नीलम ठाकुर की दो टूक, “सुजानपुर को नशा मुक्त बनाकर रहेंगे !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल !  

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला !“दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन” : रणधीर शर्मा !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !