मामले की निष्पक्ष जांच की अपील करते हुए, आरोपियों को फांसी की सजा देने की उठाई मांग जिला मुख्यायल मंडी में धरना प्रदर्शन व नारेबाजी कर मृतका के लिए मांगा इंसाफ, निकाली आक्रोश रैली ससुराल पक्ष पर बहू नीलम को प्रताड़ित करने और पेट्रोल डालकर जलाने के लगे हैं गंभीर आरोप, पति गिरफतार नीलम की पीजीआई में उपचार के दौरान हो चुकी है दुखद मौत, 11 साल पहले हुई थी लव मैरिज
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 25 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के कोटली उपमंडल के सपलोह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मौत मामले में पिड़िता को न्याय दिलाने के लिए आज सैंकड़ों की संख्या में महिलाशक्ति जिला मुख्यायल पहुंची और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। बता दें कि बीती 12 फरवरी को ससुराल पक्ष पर बहू नीलम को प्रताड़ित करने और पेट्रोल डालकर जलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति ठाकुर दास को गिरफतार भी कर लिया है। उधर, पीड़िता नीलम के पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान घटना के 9 दिन बाद दम तौडने से मायका पक्ष और समाजिक संगठन पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आएं हैं। कोटली से लेकर जिला मुख्यालल मंडी तक विरोध प्रदर्शन के माध्यम समाजिक संगठन और परिजन ससुरालियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग उठा रहें हैं। मृतका की चाची लता देवी ने बताया कि नीलम ने 11 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के एक साल बाद ही उसके पति और घर वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालियों की प्रताड़ना नहीं रूकी तो पंचायत और पुलिस के पास भी घरेलू हिंसा का मामला पहुंचा। लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आए। घटना वाले दिन भी नीलम के उसके पति ने बुरी तरह उसे पीटा था, जिसके निशान उसके शरीर पर साफ दिखाई दे रहे थे। वहीं इस मौके पर मृतक नीलम के भाई ने उपचार के दौरान पीड़िता के दर्ज बयानों पर भी आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि जब उसकी बहन के बयान दर्ज किए गए तो नीलम बयान देने की स्थिती में बिल्कुल भी नहीं थी। उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए, आरोपियों को फांसी की सजा देने की मागं उठाई है। मृतका के दो 10 व 9 वर्षीय बेटा और बेटी हैं, जो अभी नीलम के चाचा ससुर के परिवार के पास रह रहे हैं। मंडी जिला मुख्यायल में हुए इस प्रदर्शन के दौरान ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। नीलम के चचेरे देवर सोहन सिंह ने दोहराया कि उसे कई सालों से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मौके पर उन्होंने ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग उठाई। उधर, इस बारे में एसपी मंडी विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतका का पति सलाखों के पीछे हैं। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आगामी कार्यवाई जारी है।
मंडी , 25 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के कोटली उपमंडल के सपलोह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मौत मामले में पिड़िता को न्याय दिलाने के लिए आज सैंकड़ों की संख्या में महिलाशक्ति जिला मुख्यायल पहुंची और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
बता दें कि बीती 12 फरवरी को ससुराल पक्ष पर बहू नीलम को प्रताड़ित करने और पेट्रोल डालकर जलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति ठाकुर दास को गिरफतार भी कर लिया है। उधर, पीड़िता नीलम के पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान घटना के 9 दिन बाद दम तौडने से मायका पक्ष और समाजिक संगठन पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आएं हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कोटली से लेकर जिला मुख्यालल मंडी तक विरोध प्रदर्शन के माध्यम समाजिक संगठन और परिजन ससुरालियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग उठा रहें हैं। मृतका की चाची लता देवी ने बताया कि नीलम ने 11 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के एक साल बाद ही उसके पति और घर वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालियों की प्रताड़ना नहीं रूकी तो पंचायत और पुलिस के पास भी घरेलू हिंसा का मामला पहुंचा। लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आए।
घटना वाले दिन भी नीलम के उसके पति ने बुरी तरह उसे पीटा था, जिसके निशान उसके शरीर पर साफ दिखाई दे रहे थे। वहीं इस मौके पर मृतक नीलम के भाई ने उपचार के दौरान पीड़िता के दर्ज बयानों पर भी आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि जब उसकी बहन के बयान दर्ज किए गए तो नीलम बयान देने की स्थिती में बिल्कुल भी नहीं थी। उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए, आरोपियों को फांसी की सजा देने की मागं उठाई है।
मृतका के दो 10 व 9 वर्षीय बेटा और बेटी हैं, जो अभी नीलम के चाचा ससुर के परिवार के पास रह रहे हैं। मंडी जिला मुख्यायल में हुए इस प्रदर्शन के दौरान ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। नीलम के चचेरे देवर सोहन सिंह ने दोहराया कि उसे कई सालों से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मौके पर उन्होंने ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग उठाई।
उधर, इस बारे में एसपी मंडी विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतका का पति सलाखों के पीछे हैं। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आगामी कार्यवाई जारी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -