- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 24 फरवरी [ विशाल सूद ] ! राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के 23वें वार्षिक परितोषक वितरण समारोह में उस समय जोश और उत्साह का माहौल बन गया, जब सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। महाविद्यालय परिसर में पहुंचते ही प्रशासन द्वारा उनका पुष्पगुच्छ, पारंपरिक शॉल-टोपी और पौधा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। अपने जोशीले संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया – “परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण।” उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि महाविद्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र शुरू होगा और इसके लिए आवश्यक बजट विभाग तक पहुंच चुका है। बेहतर कक्षाएं, आधुनिक सुविधाएं और मजबूत ढांचा उनकी प्राथमिकता है। इतना ही नहीं, विधायक ने गर्व के साथ घोषणा की कि आरडी परेड में भाग लेने वाली दोनों बेटियों को सुजानपुर होली मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह पूरे सुजानपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। इसके अलावा गणित और अर्थशास्त्र विषय के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया गया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो समारोह के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरा वातावरण ऊर्जा, प्रेरणा और उत्साह से सराबोर रहा। सुजानपुर महाविद्यालय का यह समारोह सिर्फ पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि नए सपनों और नई उड़ानों की शुरुआत साबित हुआ।
हमीरपुर , 24 फरवरी [ विशाल सूद ] ! राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के 23वें वार्षिक परितोषक वितरण समारोह में उस समय जोश और उत्साह का माहौल बन गया, जब सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे।
महाविद्यालय परिसर में पहुंचते ही प्रशासन द्वारा उनका पुष्पगुच्छ, पारंपरिक शॉल-टोपी और पौधा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी।
अपने जोशीले संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया – “परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण।” उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि महाविद्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र शुरू होगा और इसके लिए आवश्यक बजट विभाग तक पहुंच चुका है। बेहतर कक्षाएं, आधुनिक सुविधाएं और मजबूत ढांचा उनकी प्राथमिकता है।
इतना ही नहीं, विधायक ने गर्व के साथ घोषणा की कि आरडी परेड में भाग लेने वाली दोनों बेटियों को सुजानपुर होली मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह पूरे सुजानपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
इसके अलावा गणित और अर्थशास्त्र विषय के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया गया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो समारोह के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरा वातावरण ऊर्जा, प्रेरणा और उत्साह से सराबोर रहा।
सुजानपुर महाविद्यालय का यह समारोह सिर्फ पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि नए सपनों और नई उड़ानों की शुरुआत साबित हुआ।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -