- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 24 फरवरी [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों को संपन्न करवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल द्वारा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला परिषद चम्बा के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन से संबंधित अधिसूचना प्रकाशित कर दी गईं है। अधिसूचना के मुताबिक जिला परिषद चम्बा के अंतर्गत 18 वार्डों के परिसीमन संबंधी प्रस्ताव पर 27 फरवरी तक कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्तियाँ अथवा आक्षेप प्रस्तुत कर सकता है। इन आदेशों के बाद जिला के विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के पास पहुंचकर अपनी आपतियाँ दर्ज की जिस पर अंतिम फैसला 2 मार्च तक होगा। जिला चम्बा के अंतर्गत पड़ने वाली चार पंचायतों आयल, भलोड़ी, बणतर और चीह के लोगों ने उन्हें जिला परिषद वार्ड सनवाल से हटाकर दोबारा सनूह वार्ड में शामिल किए जाने के निर्णय पर कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में चारों पंचायतों के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चम्बा के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज की है। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे चुराह के विधायक डॉ हंस राज ने कहा कि चुनावों के चलते इन दिनों परिसीमन की प्रक्रिया जारी है। उनके विधानसभा क्षेत्र की 6 पंचायतों को अन्य विधानसभा क्षेत्र में जोड़ दिया गया है। इसके चलते लोगों को आने वाले समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में उन्होंने उपायुक्त के समक्ष आपत्ति दर्ज की है और उन्हें उम्मीद है की इस सम्बन्ध में सही निर्णय लिया जाएगा।
चम्बा , 24 फरवरी [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों को संपन्न करवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल द्वारा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला परिषद चम्बा के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन से संबंधित अधिसूचना प्रकाशित कर दी गईं है। अधिसूचना के मुताबिक जिला परिषद चम्बा के अंतर्गत 18 वार्डों के परिसीमन संबंधी प्रस्ताव पर 27 फरवरी तक कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्तियाँ अथवा आक्षेप प्रस्तुत कर सकता है। इन आदेशों के बाद जिला के विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के पास पहुंचकर अपनी आपतियाँ दर्ज की जिस पर अंतिम फैसला 2 मार्च तक होगा।
जिला चम्बा के अंतर्गत पड़ने वाली चार पंचायतों आयल, भलोड़ी, बणतर और चीह के लोगों ने उन्हें जिला परिषद वार्ड सनवाल से हटाकर दोबारा सनूह वार्ड में शामिल किए जाने के निर्णय पर कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में चारों पंचायतों के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चम्बा के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज की है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे चुराह के विधायक डॉ हंस राज ने कहा कि चुनावों के चलते इन दिनों परिसीमन की प्रक्रिया जारी है। उनके विधानसभा क्षेत्र की 6 पंचायतों को अन्य विधानसभा क्षेत्र में जोड़ दिया गया है। इसके चलते लोगों को आने वाले समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में उन्होंने उपायुक्त के समक्ष आपत्ति दर्ज की है और उन्हें उम्मीद है की इस सम्बन्ध में सही निर्णय लिया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -