- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 24 फरवरी [ विशाल सूद ] ! थाना पूर्व (PS East) में अभियोग संख्या 16/2026 दिनांक 23.02.2026 धारा 303(2) BNS (पूर्व धारा 379 IPC) के अंतर्गत एक शिकायतकर्ता छोटा शिमला मंदिर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 23.02.2026 को प्रातः लगभग 5:30 बजे वह मंदिर पहुंचे तथा दान पेटी को मंदिर के अंदर से निकालकर गेट के बाहर रखकर पूजा करने लगे। लगभग 6:30 बजे बाहर आने पर दान पेटी गायब पाई गई, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना पूर्व शिमला की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी *जय प्रकाश (31 वर्ष) पुत्र श्री जलम सिंह, निवासी गांव फागू, डाकघर कांडो, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर* को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के दौरान चोरी हुई दान पेटी गांव कुम्हाली (कुसुम्पटी वन क्षेत्र) के समीप बरामद की गई तथा आरोपी से नकद राशि भी बरामद की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि दान पेटियों एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा हेतु उचित निगरानी, CCTV व्यवस्था एवं सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
शिमला , 24 फरवरी [ विशाल सूद ] ! थाना पूर्व (PS East) में अभियोग संख्या 16/2026 दिनांक 23.02.2026 धारा 303(2) BNS (पूर्व धारा 379 IPC) के अंतर्गत एक शिकायतकर्ता छोटा शिमला मंदिर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 23.02.2026 को प्रातः लगभग 5:30 बजे वह मंदिर पहुंचे तथा दान पेटी को मंदिर के अंदर से निकालकर गेट के बाहर रखकर पूजा करने लगे। लगभग 6:30 बजे बाहर आने पर दान पेटी गायब पाई गई, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सूचना प्राप्त होते ही थाना पूर्व शिमला की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी *जय प्रकाश (31 वर्ष) पुत्र श्री जलम सिंह, निवासी गांव फागू, डाकघर कांडो, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर* को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच के दौरान चोरी हुई दान पेटी गांव कुम्हाली (कुसुम्पटी वन क्षेत्र) के समीप बरामद की गई तथा आरोपी से नकद राशि भी बरामद की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि दान पेटियों एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा हेतु उचित निगरानी, CCTV व्यवस्था एवं सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -