- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर | 24 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! हिमाचल प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी नॉन मेडिकल (पोस्ट कोड 25002) के 343 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।यह परीक्षा 25 से 27 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब आयोग ने सफल उम्मीदवारों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जारी कर दी है। आयोग के सचिव डॉ विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से आयोग के परिसर में शुरू होगी। इसका विस्तृत शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी दो-दो फोटो प्रतियां और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। महत्वपूर्ण चेतावनी: यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।प्रदेश के युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है। अब नजरें 16 मार्च पर टिकी हैं, जब अंतिम प्रक्रिया के बाद नियुक्ति की राह और साफ होगी। अभ्यर्थी समय पर अपनी तैयारी पूरी रखें और आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लगातार चेक करते रहें।
हमीरपुर | 24 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! हिमाचल प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी नॉन मेडिकल (पोस्ट कोड 25002) के 343 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।यह परीक्षा 25 से 27 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब आयोग ने सफल उम्मीदवारों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जारी कर दी है।
आयोग के सचिव डॉ विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से आयोग के परिसर में शुरू होगी। इसका विस्तृत शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी दो-दो फोटो प्रतियां और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
महत्वपूर्ण चेतावनी: यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।प्रदेश के युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है। अब नजरें 16 मार्च पर टिकी हैं, जब अंतिम प्रक्रिया के बाद नियुक्ति की राह और साफ होगी। अभ्यर्थी समय पर अपनी तैयारी पूरी रखें और आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लगातार चेक करते रहें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -