
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
नालागढ़ ! उपमंडल नालागढ़ के रामशहर की नंड पंचायत में मामूली विवाद के चलते एक महिला ने घर में घुसकर दूसरी महिला की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। नंद पंचायत में 43 वर्षीय सीमा पत्नी स्व. सुमन की हत्या उसकी ही करीबी रिश्तेदार ने कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका की रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। सुबह 8ः30 बजे के आसपास पंचायत प्रधान कमला देवी ने घटना की जानकारी रामशहर पुलिस को दी। प्रधान ने सूचित किया कि काटली गांव में महिला अपने कमरे में बेसुध हालत में पड़ी हुई है। थाना प्रभारी व डीएसपी रामशहर ने सुबह मौके का जायजा लिया। तब तक सीमा दम तोड़ चुकी थी। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने मृतका की करीबी रिश्तेदार जमना पत्नी स्व. ध्यान सिंह को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक दराट से गला रेत कर सीमा की हत्या की गई है। पुलिस ने दराट को बरामद कर लिया है। पुलिस को हत्या की वजह में यह जानकारी मिली है कि दोनों के बीच में बकरियों को चराने को लेकर विवाद रहता था। इसी के चलते घर में घुसकर आरोपी महिला ने सीमा की हत्या कर दी। बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नालागढ़ ! उपमंडल नालागढ़ के रामशहर की नंड पंचायत में मामूली विवाद के चलते एक महिला ने घर में घुसकर दूसरी महिला की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। नंद पंचायत में 43 वर्षीय सीमा पत्नी स्व. सुमन की हत्या उसकी ही करीबी रिश्तेदार ने कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका की रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। सुबह 8ः30 बजे के आसपास पंचायत प्रधान कमला देवी ने घटना की जानकारी रामशहर पुलिस को दी। प्रधान ने सूचित किया कि काटली गांव में महिला अपने कमरे में बेसुध हालत में पड़ी हुई है।
थाना प्रभारी व डीएसपी रामशहर ने सुबह मौके का जायजा लिया। तब तक सीमा दम तोड़ चुकी थी। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने मृतका की करीबी रिश्तेदार जमना पत्नी स्व. ध्यान सिंह को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक दराट से गला रेत कर सीमा की हत्या की गई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पुलिस ने दराट को बरामद कर लिया है। पुलिस को हत्या की वजह में यह जानकारी मिली है कि दोनों के बीच में बकरियों को चराने को लेकर विवाद रहता था। इसी के चलते घर में घुसकर आरोपी महिला ने सीमा की हत्या कर दी। बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -