
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उन भाजपा नेताओं की कटु आलोचना की है जिन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी की है। उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह प्रदेश में ही नही अपितु देश की राजनीति में भी अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखते है। उन पर कोई भी आरोप लगाना चांद पर थूकने के बराबर है। राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की नींव जहां प्रदेश के पहले कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार ने रखी थी वहीं आधुनिक हिमाचल वीरभद्र सिंह की ही देन है।उन्होंने प्रदेश का जो समग्र विकास किया उसके लिए प्रदेश उनका सदैव ऋणी रहेगा।इस ऋण से प्रदेश कभी मुक्त नही हो सकता। उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह पर किसी भी प्रकार का आरोप लगाना या कोई भी राजनैतिक छींटाकशी करने से परहेज करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जो नेता छह बार मुख्यमंत्री पद पर रहा हो,केंद्र में मंत्री रहा हो उसकी लोकप्रियता का आंकलन देश और प्रदेश ही कर सकता है। राठौर ने कहा है कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठतम स्तम्भ है।उनका किसी भी प्रकार का अपमान प्रदेश का अपमान है।उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वीरभद्र सिंह पर कोई भी आरोप लगाने से पूर्व उन्हें अपने नेताओं का इतिहास भी जान लेना चाहिए।उन्होंने कहा है कि भाजपा को वीरभद्र सिंह से अपने बेतुके बयानों के लिए उनसे और प्रदेश के लोगों से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगनी चाहिए।
शिमला ! कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उन भाजपा नेताओं की कटु आलोचना की है जिन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी की है। उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह प्रदेश में ही नही अपितु देश की राजनीति में भी अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखते है। उन पर कोई भी आरोप लगाना चांद पर थूकने के बराबर है।
राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की नींव जहां प्रदेश के पहले कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार ने रखी थी वहीं आधुनिक हिमाचल वीरभद्र सिंह की ही देन है।उन्होंने प्रदेश का जो समग्र विकास किया उसके लिए प्रदेश उनका सदैव ऋणी रहेगा।इस ऋण से प्रदेश कभी मुक्त नही हो सकता।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह पर किसी भी प्रकार का आरोप लगाना या कोई भी राजनैतिक छींटाकशी करने से परहेज करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जो नेता छह बार मुख्यमंत्री पद पर रहा हो,केंद्र में मंत्री रहा हो उसकी लोकप्रियता का आंकलन देश और प्रदेश ही कर सकता है।
राठौर ने कहा है कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठतम स्तम्भ है।उनका किसी भी प्रकार का अपमान प्रदेश का अपमान है।उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वीरभद्र सिंह पर कोई भी आरोप लगाने से पूर्व उन्हें अपने नेताओं का इतिहास भी जान लेना चाहिए।उन्होंने कहा है कि भाजपा को वीरभद्र सिंह से अपने बेतुके बयानों के लिए उनसे और प्रदेश के लोगों से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगनी चाहिए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -