
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा, 24 जुलाई [ श्रेया ] ! राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने अपने चम्बा प्रवास के दौरान आज भूरी सिंह संग्रहालय में पदमश्री श्रीमती ललिता वकील, पदमश्री श्री विजय शर्मा तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्री प्रकाश चंद को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चम्बा की समृद्ध कला एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्यपाल ने ललित वकील और विजय शर्मा से चम्बा की कला और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि कला की दृष्टि से चम्बा काफी समृद्ध है, जिसका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने यहां की समृद्ध कला को भावी पीढ़ी को सीखने का भी आग्रह किया। राज्यपाल ने संग्रहालय का दौरा किया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप पठानिया, विधायक श्री नीरज नैयर और श्री दी.एस. ठाकुर भी उनके साथ थे। राज्यपाल ने ताम्बर पत्र, भोज पत्र और टांकरी पत्र , चम्बा के प्राचीन छाया चित्र, इतिहास संग्रहालय में रुचि ली। उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल कलाकृतियों का भंडार नहीं हैं, बल्कि सीखने, प्रेरणा और रचनात्मकता का केंद्र हैं। संस्कृतियों, इतिहास और दृष्टिकोणों पर न केवल समझ पैदा करता है बल्कि शोधकर्ताओं को भी मदद देता है। इसके अलावा, हमें अपने गौरवमयी संस्कृति पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि चंबा का भूरी सिंह संग्रहालय सबसे पुराना संग्रहालय है और यह अपने पुरालेखीय खजाने और पहाड़ी लघु चित्रों के शानदार संग्रह के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
चम्बा, 24 जुलाई [ श्रेया ] ! राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने अपने चम्बा प्रवास के दौरान आज भूरी सिंह संग्रहालय में पदमश्री श्रीमती ललिता वकील, पदमश्री श्री विजय शर्मा तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्री प्रकाश चंद को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चम्बा की समृद्ध कला एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
राज्यपाल ने ललित वकील और विजय शर्मा से चम्बा की कला और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि कला की दृष्टि से चम्बा काफी समृद्ध है, जिसका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने यहां की समृद्ध कला को भावी पीढ़ी को सीखने का भी आग्रह किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राज्यपाल ने संग्रहालय का दौरा किया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप पठानिया, विधायक श्री नीरज नैयर और श्री दी.एस. ठाकुर भी उनके साथ थे। राज्यपाल ने ताम्बर पत्र, भोज पत्र और टांकरी पत्र , चम्बा के प्राचीन छाया चित्र, इतिहास संग्रहालय में रुचि ली।
उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल कलाकृतियों का भंडार नहीं हैं, बल्कि सीखने, प्रेरणा और रचनात्मकता का केंद्र हैं। संस्कृतियों, इतिहास और दृष्टिकोणों पर न केवल समझ पैदा करता है बल्कि शोधकर्ताओं को भी मदद देता है। इसके अलावा, हमें अपने गौरवमयी संस्कृति पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि चंबा का भूरी सिंह संग्रहालय सबसे पुराना संग्रहालय है और यह अपने पुरालेखीय खजाने और पहाड़ी लघु चित्रों के शानदार संग्रह के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -