
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 04 जुलाई [ शिवानी ] ! पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चम्बा में 75वें आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आदिवासी सशक्तिकरण विषय पर सामूहिक चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2022 के 120 प्रशिक्षुओ ने भाग लिया। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के माध्यम और दिशा निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चम्बा प्राचार्य डॉ. एस एस डोगरा ने की। इस मोके पर डॉ. एस एस डोगरा ने कहा की भारत में कई जनजातियाँ हैं, जो सामाजिक आर्थिक विकास के विभिन्न स्तरों पर विभिन्न भागों में फैली हुई हैं। वे पूरे देश में हिमालय की तलहटी की पहाड़ी से लक्षद्वीप की भूमि की नोक तक और गुजरात के मैदानी इलाकों से उत्तर-पूर्व में पहाड़ियों तक रहते हैं। 1991 की जनगणना के अनुसार, भारत में अनुसूचित जनजातियों की संख्या 52.03 मिलियन थी। जनजातीय आबादी के मामले में बिहार अन्य सभी राज्यों में सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र और उड़ीसा का नंबर आता है। इस प्रतियोगिता में रेवांत गुप्ता ने प्रथम स्थान तो शशांक जोशी, आर्यन डोगरा, अर्चिता जैन और दीक्षा ठाकुर को प्रतियोगिता में भाग लेने पर मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्राचार्य डॉ. एस एस डोगरा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मोके पर डॉ बलरीत कौर और डॉ. बिक्रमजीत ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , 04 जुलाई [ शिवानी ] ! पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चम्बा में 75वें आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आदिवासी सशक्तिकरण विषय पर सामूहिक चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2022 के 120 प्रशिक्षुओ ने भाग लिया। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के माध्यम और दिशा निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चम्बा प्राचार्य डॉ. एस एस डोगरा ने की।
इस मोके पर डॉ. एस एस डोगरा ने कहा की भारत में कई जनजातियाँ हैं, जो सामाजिक आर्थिक विकास के विभिन्न स्तरों पर विभिन्न भागों में फैली हुई हैं। वे पूरे देश में हिमालय की तलहटी की पहाड़ी से लक्षद्वीप की भूमि की नोक तक और गुजरात के मैदानी इलाकों से उत्तर-पूर्व में पहाड़ियों तक रहते हैं।
1991 की जनगणना के अनुसार, भारत में अनुसूचित जनजातियों की संख्या 52.03 मिलियन थी। जनजातीय आबादी के मामले में बिहार अन्य सभी राज्यों में सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र और उड़ीसा का नंबर आता है।
इस प्रतियोगिता में रेवांत गुप्ता ने प्रथम स्थान तो शशांक जोशी, आर्यन डोगरा, अर्चिता जैन और दीक्षा ठाकुर को प्रतियोगिता में भाग लेने पर मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्राचार्य डॉ. एस एस डोगरा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस मोके पर डॉ बलरीत कौर और डॉ. बिक्रमजीत ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -