
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला 14 अगस्त [ विशाल सूद ] ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर कर निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने कर्नाटक व महाराष्ट्र में वोट चोरी कर जनमत का अपमान किया है और अब विहार में भी कुछ ऐसा ही खेल खेलने की तैयारी की जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर आज वोट चोर,गद्दी छोड़ के नारे के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने आज यहां शांतिपूर्ण तरीके से केंडल मार्च का आयोजन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक व महाराष्ट्र में कथित तौर पर वोट चोरी के खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।उन्होंने कहा कि आज निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर जो सवाल उठ रहे है उसपर आयोग को जवाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन जब आयोग के कार्यालय में ज्ञापन देने जा रहा था,तो केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें जाने से रोका गया, उन्हें गिरफ्तार किया किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र से किसी भी प्रकार से कोई छेड़छाड़ सहन नहीं करेगी। इसके खिलाफ कांग्रेस देश मे एक बड़े जन आंदोलन से भी पीछे हटने वाली नही। कांग्रेस देशभर में 22 अगस्त से 7 सितंबर तक वोट चोर,गद्दी छोड़ के नारे के साथ रैलियां व 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग पूरी तरह जायज है। उन्होंने कहा है कि यह कोई राजनैतिक मुद्दा नही है बल्कि देश के संविधान, पारदर्शिता और लोगों के विश्वास की रक्षा का संकल्प है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने वालों को ईडी, विजिलेंस या इनकम टैक्स का डर दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जन खरगे के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट होकर देश के संविधान की रक्षा के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ रही है और इसे देश के लोगों का भी व्यापक समर्थन मिलने जा रहा है। ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी की है। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इसे कभी सहन नही करेगी। इस केंडल मार्च में शिमला शहर के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उम्म कौशल,पार्षदगण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शिमला 14 अगस्त [ विशाल सूद ] ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर कर निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने कर्नाटक व महाराष्ट्र में वोट चोरी कर जनमत का अपमान किया है और अब विहार में भी कुछ ऐसा ही खेल खेलने की तैयारी की जा रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर आज वोट चोर,गद्दी छोड़ के नारे के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने आज यहां शांतिपूर्ण तरीके से केंडल मार्च का आयोजन किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक व महाराष्ट्र में कथित तौर पर वोट चोरी के खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।उन्होंने कहा कि आज निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर जो सवाल उठ रहे है उसपर आयोग को जवाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन जब आयोग के कार्यालय में ज्ञापन देने जा रहा था,तो केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें जाने से रोका गया, उन्हें गिरफ्तार किया किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र से किसी भी प्रकार से कोई छेड़छाड़ सहन नहीं करेगी। इसके खिलाफ कांग्रेस देश मे एक बड़े जन आंदोलन से भी पीछे हटने वाली नही। कांग्रेस देशभर में 22 अगस्त से 7 सितंबर तक वोट चोर,गद्दी छोड़ के नारे के साथ रैलियां व 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग पूरी तरह जायज है। उन्होंने कहा है कि यह कोई राजनैतिक मुद्दा नही है बल्कि देश के संविधान, पारदर्शिता और लोगों के विश्वास की रक्षा का संकल्प है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने वालों को ईडी, विजिलेंस या इनकम टैक्स का डर दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जन खरगे के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट होकर देश के संविधान की रक्षा के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ रही है और इसे देश के लोगों का भी व्यापक समर्थन मिलने जा रहा है।
ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी की है। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इसे कभी सहन नही करेगी।
इस केंडल मार्च में शिमला शहर के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उम्म कौशल,पार्षदगण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -