- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 10 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! जिला राजपूत महासभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे सामान्य वर्ग की बैठक सुजानपुर उप मंडल की चबूतरा पंचायत के लाहौल गांव मे आयोजित की गई जिसमे तमाम गांव वासियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारों द्वारा सामान्य वर्ग के प्रति किये जा रहे भेदभाव पूर्ण व्यवहार के प्रति आक्रोश प्रकट किया। सामान्य वर्ग के हितों के विपरीत बनाई जा रही नीतियों की भी सभी ने निंदा की और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही मे यूजीसी के माध्यम से थोपे गए काले कानून को तुरंत वापिस लेने की मांग की, हिमाचल प्रदेश के सभी सांसदों से भी केंद्र सरकार के पास उस वर्ग का पक्ष जोर शोर से रखने की मांग की जिसने बीजेपी को सत्ता तक पहुँचाने मे हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यूजीसी की इन गाइडलाइन्स के लागु होने से जहां सामान्य वर्ग के बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों मे मानसिक दवाब मे रहेंगे वहीं इस कानून के दुरूपयोग की संभावना को रोकने की कोई व्यवस्था न होने के कारण इसे एकतरफा और सामान्य वर्ग के बच्चों को शिक्षण संस्थानों से बाहर करने का षड्यंत्र ही साबित होने वाला है। सभी ने यूजीसी के खिलाफ इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
हमीरपुर , 10 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! जिला राजपूत महासभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे सामान्य वर्ग की बैठक सुजानपुर उप मंडल की चबूतरा पंचायत के लाहौल गांव मे आयोजित की गई जिसमे तमाम गांव वासियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारों द्वारा सामान्य वर्ग के प्रति किये जा रहे भेदभाव पूर्ण व्यवहार के प्रति आक्रोश प्रकट किया।
सामान्य वर्ग के हितों के विपरीत बनाई जा रही नीतियों की भी सभी ने निंदा की और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही मे यूजीसी के माध्यम से थोपे गए काले कानून को तुरंत वापिस लेने की मांग की, हिमाचल प्रदेश के सभी सांसदों से भी केंद्र सरकार के पास उस वर्ग का पक्ष जोर शोर से रखने की मांग की जिसने बीजेपी को सत्ता तक पहुँचाने मे हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
यूजीसी की इन गाइडलाइन्स के लागु होने से जहां सामान्य वर्ग के बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों मे मानसिक दवाब मे रहेंगे वहीं इस कानून के दुरूपयोग की संभावना को रोकने की कोई व्यवस्था न होने के कारण इसे एकतरफा और सामान्य वर्ग के बच्चों को शिक्षण संस्थानों से बाहर करने का षड्यंत्र ही साबित होने वाला है। सभी ने यूजीसी के खिलाफ इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -