- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 06 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सोलन जिला के दाड़लाघाट स्थित नौनी गांव में वीरवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ स्थानीय निवासी के घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घर के भीतर आया था। जानकारी के अनुसार, नौनी गांव निवासी कुलदीप के घर में देर रात तेंदुआ घुस आया। इस दौरान तेंदुआ घर के बाथरूम में जा फंसा। स्थिति को भांपते हुए घर के मालिक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
सोलन , 06 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सोलन जिला के दाड़लाघाट स्थित नौनी गांव में वीरवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ स्थानीय निवासी के घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घर के भीतर आया था।
जानकारी के अनुसार, नौनी गांव निवासी कुलदीप के घर में देर रात तेंदुआ घुस आया। इस दौरान तेंदुआ घर के बाथरूम में जा फंसा। स्थिति को भांपते हुए घर के मालिक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -