- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जिला चम्बा की बेटी स्नेहा अपनी सहयोगी गुंजन के साथ राष्ट्रीय स्तर की क्विजेबल्ड प्रतियोगिता में रनर अप नेशनल फ़ाइनलस के तौर पर बीस हजार का नकद ईनाम हासिल किया है। मैहला ब्लॉक की पंचायत लेच गांव लेच की होनहार बेटी स्नेहा ने अपनी साधी गुंजन के साथ बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्विजेबल्ड प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने गृहक्षेत्र बल्कि प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि को हासिल कर हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छायाक्ति और मेहनत के आगे कोई भी बाधा नहीं आती। इसकी जानकारी निवर्तमान पंचायत प्रधान सुनीता भूषण ने सांझा करते हुए बताया कि बंगलुरु में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता देशभर की 18 टीमों ने भाग लिया। इन छात्राओं ने पहले राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। तत्पश्चात ही उन्हें हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। बहरहाल उनकी यह उपलब्धि सभी बेटियों को प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित एचपीआईसीएसए. सुंदरनगर की दो श्रवण बाधित छात्राओं, स्नेहा और गुंजन ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय क्विजेबल्ड प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता का खिताब जीतकर न केवल हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा है। यहां स्पष्ट कर दें कि स्नेहा लेच निवासी भोला राम और सुमना देवी की सुपुत्री है। स्नेहा की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल उनके गांव बल्कि पूरे गैहरा क्षेत्र और जिला चम्बा के लोगों को गौरवान्वित किया है। एक दुर्गम क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर चमकना पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का विषय है।
चम्बा ! जिला चम्बा की बेटी स्नेहा अपनी सहयोगी गुंजन के साथ राष्ट्रीय स्तर की क्विजेबल्ड प्रतियोगिता में रनर अप नेशनल फ़ाइनलस के तौर पर बीस हजार का नकद ईनाम हासिल किया है। मैहला ब्लॉक की पंचायत लेच गांव लेच की होनहार बेटी स्नेहा ने अपनी साधी गुंजन के साथ बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्विजेबल्ड प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने गृहक्षेत्र बल्कि प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि को हासिल कर हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छायाक्ति और मेहनत के आगे कोई भी बाधा नहीं आती।
इसकी जानकारी निवर्तमान पंचायत प्रधान सुनीता भूषण ने सांझा करते हुए बताया कि बंगलुरु में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता देशभर की 18 टीमों ने भाग लिया। इन छात्राओं ने पहले राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। तत्पश्चात ही उन्हें हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बहरहाल उनकी यह उपलब्धि सभी बेटियों को प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित एचपीआईसीएसए. सुंदरनगर की दो श्रवण बाधित छात्राओं, स्नेहा और गुंजन ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय क्विजेबल्ड प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता का खिताब जीतकर न केवल हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा है।
यहां स्पष्ट कर दें कि स्नेहा लेच निवासी भोला राम और सुमना देवी की सुपुत्री है। स्नेहा की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल उनके गांव बल्कि पूरे गैहरा क्षेत्र और जिला चम्बा के लोगों को गौरवान्वित किया है। एक दुर्गम क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर चमकना पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का विषय है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -