- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 07 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! शिमला में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। सीटू के बैनर तले कर्मचारी दिन-रात सचिवालय के बाहर डटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सीटू नेता विजेंद्र मेहरा ने आरोप लगाया है कि* एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी मनमानी पर उतर आई है तथा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के नोटिस देने के बाद से अब तक लगभग 50 कर्मचारियों को टर्मिनेट और ट्रांसफर किया जा चुका है, जो कि कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए और कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। विजेंद्र मेहरा ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो 11 अप्रैल को आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी और संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
शिमला , 07 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! शिमला में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। सीटू के बैनर तले कर्मचारी दिन-रात सचिवालय के बाहर डटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सीटू नेता विजेंद्र मेहरा ने आरोप लगाया है कि* एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी मनमानी पर उतर आई है तथा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के नोटिस देने के बाद से अब तक लगभग 50 कर्मचारियों को टर्मिनेट और ट्रांसफर किया जा चुका है, जो कि कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए और कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। विजेंद्र मेहरा ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो 11 अप्रैल को आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी और संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -