- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ,25 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! राजधानी शिमला में क्रिसमस का पर्व पूरे उल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड सैलानियों से पूरी तरह गुलजार नजर आ रहे हैं। देश-विदेश से आए पर्यटक बर्फीली ठंड के बीच शिमला के मनोरम मौसम और पर्व की खुशियों का जमकर आनंद ले रहे हैं। शहर में हर ओर रौनक और उत्सव का माहौल बना हुआ है। क्रिसमस के अवसर पर ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में विशेष कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इस दौरान कैरोल गायन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और मनमोहक बन गया। चर्च परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते नजर आए। क्राइस्ट चर्च की पादरी विनीता राय ने बताया कि क्रिसमस का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से करीब दो हजार वर्ष पूर्व प्रभु यीशु मसीह ने मानवता के कल्याण और प्रेम का संदेश देने के लिए जन्म लिया था। क्रिसमस का पर्व प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भाव का प्रतीक है। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा के माध्यम से प्रदेश, देश और दुनिया में शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। क्रिसमस और विंटर टूरिस्ट सीजन के चलते शिमला के होटल, रेस्तरां और स्थानीय बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। केक, चॉकलेट और क्रिसमस सजावट की दुकानों पर खासा उत्साह नजर आया। स्थानीय लोग और पर्यटक मिलकर इस पर्व को आपसी सौहार्द और खुशियों के साथ मना रहे हैं। कुल मिलाकर राजधानी शिमला पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंगी हुई है और पर्व का उल्लास हर चेहरे पर साफ झलक रहा है।
शिमला ,25 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! राजधानी शिमला में क्रिसमस का पर्व पूरे उल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड सैलानियों से पूरी तरह गुलजार नजर आ रहे हैं। देश-विदेश से आए पर्यटक बर्फीली ठंड के बीच शिमला के मनोरम मौसम और पर्व की खुशियों का जमकर आनंद ले रहे हैं। शहर में हर ओर रौनक और उत्सव का माहौल बना हुआ है।
क्रिसमस के अवसर पर ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में विशेष कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इस दौरान कैरोल गायन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और मनमोहक बन गया। चर्च परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते नजर आए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
क्राइस्ट चर्च की पादरी विनीता राय ने बताया कि क्रिसमस का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से करीब दो हजार वर्ष पूर्व प्रभु यीशु मसीह ने मानवता के कल्याण और प्रेम का संदेश देने के लिए जन्म लिया था। क्रिसमस का पर्व प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भाव का प्रतीक है। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा के माध्यम से प्रदेश, देश और दुनिया में शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।
क्रिसमस और विंटर टूरिस्ट सीजन के चलते शिमला के होटल, रेस्तरां और स्थानीय बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। केक, चॉकलेट और क्रिसमस सजावट की दुकानों पर खासा उत्साह नजर आया। स्थानीय लोग और पर्यटक मिलकर इस पर्व को आपसी सौहार्द और खुशियों के साथ मना रहे हैं। कुल मिलाकर राजधानी शिमला पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंगी हुई है और पर्व का उल्लास हर चेहरे पर साफ झलक रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -