- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 27 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! आज सुजानपुर के सिद्धू चौक पर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू राम चौधरी जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रातः लगभग 10 बजे आरंभ हुआ, जहां विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण किया। जैसे ही प्रतिमा से परदा हटाया गया, पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सिद्धू राम चौधरी जी के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के वीर सपूतों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सिद्धू राम चौधरी जी ने देश की आजादी के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान विधायक का स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। फूलमालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। यह आयोजन सुजानपुर क्षेत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है, जिसने सभी क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया।
हमीरपुर , 27 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! आज सुजानपुर के सिद्धू चौक पर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू राम चौधरी जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रातः लगभग 10 बजे आरंभ हुआ, जहां विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण किया। जैसे ही प्रतिमा से परदा हटाया गया, पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सिद्धू राम चौधरी जी के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के वीर सपूतों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सिद्धू राम चौधरी जी ने देश की आजादी के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान विधायक का स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। फूलमालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। यह आयोजन सुजानपुर क्षेत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है, जिसने सभी क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -