Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !
  • सोलन ! नालागढ़ में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी/ईएसएम कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना जरूरी : सांसद सुरेश कश्यप !
  • ऊना ! मुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण !
  • !! राशिफल 05 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • हमीरपुर ! मनरेगा में हुए अब तक के घोटाले को उजागर करेगी जी राम जी योजना : बिक्रम राणा !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में 6 से 8 फरवरी तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति !
  • हमीरपुर ! बरोग महिला मंडल का स्मार्ट मीटरों का विरोध, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र !
  • शिमला ! सब्सिडी मॉडल से निवेश मॉडल तक पहुँचा देश का बजट, CAPEX में 516% वृद्धि और हर सेक्टर में ऐतिहासिक विस्तार : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! चंद दिनों पूर्व उठाए गए मसले को सुप्रीम कोर्ट ले ही गई प्रदेश सरकार !
  • चम्बा ! गणतंत्र दिवस पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों कलाकार पहुंचे चम्बा !
  • शिमला ! पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री :  जय राम ठाकुर !
  • शिमला ! केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : इंद्र सिंह गांधी !
  • ऊना ! हर लाभार्थी तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : डॉ. कत्याल !
  • बिलासपुर ! अंडर-19 छात्रा हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने फिर मनवाया अपना लोहा !
  • सोलन ! समय पर होंगे पंचायत चुनाव : अनिरुद्ध सिंह !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seबिलासपुर ! एम्स का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे मुख्यातिथि !
  • खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! एम्स का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे मुख्यातिथि !

द्वारा
विशाल सूद -
बिलासपुर ( बिलासपुर ) - October 3, 2025 @ 09:13 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर , 03 [ ऑक्टूबर ] ! आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में तीसरे स्थापना दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने की। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि बिलासपुर एम्स का निर्माण मात्र तीन वर्षों के रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ और इसे हिमाचल की जनता को समर्पित करना उनके लिए व्यक्तिगत संतोष और सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में 23 एम्स संचालित हैं, जिनमें से 13 एम्स उनके कार्यकाल के दौरान स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एम्स ने बहुत कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यहाँ अब तक 8 गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं तथा क्षेत्रीय स्तर की विषाणु अनुसंधान प्रयोगशाला भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर में 750 बिस्तरों की क्षमता वाला रोगी वार्ड (इनडोर पेशेंट विभाग) और 40 विभागों वाला बाह्य रोगी विभाग (आउटडोर पेशेंट विभाग) कार्यरत है। यहाँ चौबीसों घंटे आपातकालीन एवं दुर्घटना उपचार सेवाएँ, चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (एम.आर.आई.), कम्प्यूटेड टोमोग्राफी (सी.टी.), पोज़िट्रोन उत्सर्जन टोमोग्राफी (पी.ई.टी. स्कैन), शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एन.आई.सी.यू.), बाल गहन चिकित्सा इकाई (पी.आई.सी.यू.), गंभीर रोगी देखभाल इकाई (क्रिटिकल केयर यूनिट), हृदय जाँच प्रयोगशाला (कैथ लैब), रक्तकोष (ब्लड बैंक), अंतर्दर्शन जाँच (एंडोस्कोपी), विकिरण चिकित्सा (रेडियोथेरेपी), गुर्दा शोधन (डायलिसिस) और गुर्दा प्रत्यारोपण जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अब तक हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजनाओं के अंतर्गत 20,000 से अधिक रोगियों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। नड्डा ने कहा कि एम्स बिलासपुर से प्रदेशवासियों को चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने से राहत मिली है। रोगियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 250 बिस्तरों वाला विश्राम सदन बनाया गया है और जल्द ही 250 बिस्तरों का एक और विश्राम सदन समाजसेवी संस्था के सहयोग से तैयार किया जाएगा। साथ ही, एम्स परिसर में 5 करोड़ रूपए की लागत से आधुनिक अंतर्वेशी क्रीड़ांगन (इनडोर स्टेडियम) का निर्माण होगा तथा कर्मचारियों के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय और डीएवी स्कूल खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लिए कार्यान्वयन योजना 2025-26 के अंतर्गत 123 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से 73.13 करोड़ रूपए मातृ-शिशु विंग हेतु स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को 34 करोड़, नाहन को 11 करोड़, बिलासपुर को 4.5 करोड़, नूरपुर को 3 करोड़, मंडी को 1.65 करोड़ तथा ऊना मेडिकल कॉलेज को 1 करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन मेडिकल कॉलेजों में मातृ-शिशु विंग का निर्माण हो चुका है, उनके लिए उपकरणों हेतु 18 करोड़ रूपए और लक्ष्य (प्रसव कक्ष गुणवत्ता सुधार) के लिए 32 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एम्स बिलासपुर की स्थापना से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार आया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल हिमाचल बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है। शांडिल ने कहा कि किसी भी बड़े संस्थान की पहचान केवल उसके भवन और अवसंरचना से नहीं होती, बल्कि वहाँ कार्यरत मानव संसाधन की निष्ठा, सेवा भाव और समर्पण ही उसकी असली पहचान होती है। उन्होंने एम्स बिलासपुर के चिकित्सकों, फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, परिश्रम और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता ही इस संस्थान को उत्कृष्ट बनाती है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि शोध और अनुसंधान चिकित्सा क्षेत्र की रीढ़ हैं। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों का उपयोग निदान और उपचार को और अधिक सटीक बनाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार चिकित्सा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग करेगी ताकि प्रदेश के लोग नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समय पर ले सकें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 50 पहले ही शुरू हो चुके हैं। इन आदर्श संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज़ के क्षेत्रों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। शांडिल ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर नागरिक को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षण सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स बिलासपुर के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार अरोड़ा, कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जीतराम कटवाल और विधायक त्रिलोक जमवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  

बिलासपुर , 03 [ ऑक्टूबर ] ! आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में तीसरे स्थापना दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने की।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि बिलासपुर एम्स का निर्माण मात्र तीन वर्षों के रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ और इसे हिमाचल की जनता को समर्पित करना उनके लिए व्यक्तिगत संतोष और सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में 23 एम्स संचालित हैं, जिनमें से 13 एम्स उनके कार्यकाल के दौरान स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एम्स ने बहुत कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यहाँ अब तक 8 गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं तथा क्षेत्रीय स्तर की विषाणु अनुसंधान प्रयोगशाला भी शुरू हो चुकी है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर में 750 बिस्तरों की क्षमता वाला रोगी वार्ड (इनडोर पेशेंट विभाग) और 40 विभागों वाला बाह्य रोगी विभाग (आउटडोर पेशेंट विभाग) कार्यरत है। यहाँ चौबीसों घंटे आपातकालीन एवं दुर्घटना उपचार सेवाएँ, चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (एम.आर.आई.), कम्प्यूटेड टोमोग्राफी (सी.टी.), पोज़िट्रोन उत्सर्जन टोमोग्राफी (पी.ई.टी. स्कैन), शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एन.आई.सी.यू.), बाल गहन चिकित्सा इकाई (पी.आई.सी.यू.), गंभीर रोगी देखभाल इकाई (क्रिटिकल केयर यूनिट), हृदय जाँच प्रयोगशाला (कैथ लैब), रक्तकोष (ब्लड बैंक), अंतर्दर्शन जाँच (एंडोस्कोपी), विकिरण चिकित्सा (रेडियोथेरेपी), गुर्दा शोधन (डायलिसिस) और गुर्दा प्रत्यारोपण जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अब तक हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजनाओं के अंतर्गत 20,000 से अधिक रोगियों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है।

नड्डा ने कहा कि एम्स बिलासपुर से प्रदेशवासियों को चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने से राहत मिली है। रोगियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 250 बिस्तरों वाला विश्राम सदन बनाया गया है और जल्द ही 250 बिस्तरों का एक और विश्राम सदन समाजसेवी संस्था के सहयोग से तैयार किया जाएगा। साथ ही, एम्स परिसर में 5 करोड़ रूपए की लागत से आधुनिक अंतर्वेशी क्रीड़ांगन (इनडोर स्टेडियम) का निर्माण होगा तथा कर्मचारियों के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय और डीएवी स्कूल खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लिए कार्यान्वयन योजना 2025-26 के अंतर्गत 123 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से 73.13 करोड़ रूपए मातृ-शिशु विंग हेतु स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को 34 करोड़, नाहन को 11 करोड़, बिलासपुर को 4.5 करोड़, नूरपुर को 3 करोड़, मंडी को 1.65 करोड़ तथा ऊना मेडिकल कॉलेज को 1 करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन मेडिकल कॉलेजों में मातृ-शिशु विंग का निर्माण हो चुका है, उनके लिए उपकरणों हेतु 18 करोड़ रूपए और लक्ष्य (प्रसव कक्ष गुणवत्ता सुधार) के लिए 32 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एम्स बिलासपुर की स्थापना से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार आया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल हिमाचल बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है।

शांडिल ने कहा कि किसी भी बड़े संस्थान की पहचान केवल उसके भवन और अवसंरचना से नहीं होती, बल्कि वहाँ कार्यरत मानव संसाधन की निष्ठा, सेवा भाव और समर्पण ही उसकी असली पहचान होती है। उन्होंने एम्स बिलासपुर के चिकित्सकों, फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, परिश्रम और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता ही इस संस्थान को उत्कृष्ट बनाती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि शोध और अनुसंधान चिकित्सा क्षेत्र की रीढ़ हैं। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों का उपयोग निदान और उपचार को और अधिक सटीक बनाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार चिकित्सा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग करेगी ताकि प्रदेश के लोग नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समय पर ले सकें।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 50 पहले ही शुरू हो चुके हैं। इन आदर्श संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज़ के क्षेत्रों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शांडिल ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर नागरिक को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षण सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स बिलासपुर के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार अरोड़ा, कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जीतराम कटवाल और विधायक त्रिलोक जमवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख मंडी ! प्रदेश में आपदा से लगभग 20 करोड़ का नुक़सान, कई स्कीमें प्रभावित !
पिछला लेख चम्बा ! जडेरा में आयोजित हुई कबड्डी स्पर्धा, विजेता को 10 हजार और उपविजेता को दिया 5 हजार का इनाम !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !

February 5, 2026 @ 09:25 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !