विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और सीएम सुक्खू के शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष ने खड़े किए सवाल
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 04 अगस्त [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा पुस्तकालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अनुपस्थिति पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल खड़े किए। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति आवश्यक थी। उन्होंने कहा कि भले ही व्यस्तता रही हो, लेकिन उन्हें इस कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहिए था। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय परमार की जयंती को बड़े स्तर पर मनाया जाता था। वहीं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यदि यशवंत सिंह परमार नहीं होते, तो हिमाचल प्रदेश के लोगों को पंजाब के चक्कर काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि परमार ने हिमाचल प्रदेश की छोटी-बड़ी रियासतों को एकत्र कर प्रदेश का गठन किया और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार भी उसी दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिस पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
शिमला , 04 अगस्त [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा पुस्तकालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अनुपस्थिति पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल खड़े किए।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति आवश्यक थी। उन्होंने कहा कि भले ही व्यस्तता रही हो, लेकिन उन्हें इस कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहिए था। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय परमार की जयंती को बड़े स्तर पर मनाया जाता था।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यदि यशवंत सिंह परमार नहीं होते, तो हिमाचल प्रदेश के लोगों को पंजाब के चक्कर काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि परमार ने हिमाचल प्रदेश की छोटी-बड़ी रियासतों को एकत्र कर प्रदेश का गठन किया और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार भी उसी दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिस पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -