- विज्ञापन (Article Top Ad) -
करसोग ! जिला मंडी मे आग का भीषण मामला सामने आया। करसोग से करीब 14 किलोमीटर दूर केलो धार क्षेत्र में एक आरा मशीन के सैड में आग लग गई है। जिसमें करीब 10 लाख के करीब नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी घटना से आरा मशीन की छत पूरी तरह से जल गई है। हालांकि घटना में फैक्ट्री के उपकरण आदि को कोई बड़ा नुक्सान नहीं पहुंचा है लेकिन छत पूरी तरह से जल गई है।आगजनी घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग करसोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते विभाग की मुस्तैदी से करीब 20 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।दमकल विभाग करसोग के फायर ऑफिसर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आरा मशीन विजय सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह गांव केलोधार ( नेहरा) तहसील करसोग की थी।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -