
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 12 सितंबर [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश कल्याण बोर्ड की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खविंदर सिंह सुक्खू इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है राजपूत कल्याण बोर्ड की कार्यकारिणी मे हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, शहरी विकास विकास, ग्रामीण विकास विभाग , शिक्षा, उद्योग, लोनिवी, जलशक्ति सहित सामान्य प्रशाशन विभाग सहित 14 विभागों के अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को सरकारी सदस्य व हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से गणमान्यों को गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला चम्बा से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य शिकायत निवारण समिती के सदस्य सुदर्शन ठाकुर व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश राणा, उदयपुर पंचायत के प्रधान ओमकार सिंह व मुहल्ला सुराडा़ से मनजीत राणा को भी बतौर गैर सरकारी सदस्य राजपूत कल्याण बोर्ड मे स्थान मिला है। इस कल्याण बोर्ड के गठन के बाद चम्बा जिला से उचित प्रतिनिधित्व मिलने से जिला भर मे खुशी की लहर है।राजपूत कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य मनोनीत होने पर समस्त सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व चम्बा सदर के लोकप्रिय विधायक नीरज नैय्यर का आभार प्रकट किया है। चम्बा से उचित प्रतिनिधित्व दिये जाने पर मुख्यमंत्री सहित सदर विधायक का आभार प्रकट करते हुए सुदर्शन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व मे आने वाले समय मे राजपूत कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदेश के हित मे कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। प्रदेश भर के दुर्गम इलाकों मे स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी जैसी योजनाओं को पंहुचाया जाएगा। समस्त प्रदेशवासियों को आर्थिक स्तर पर उन्नत बनाने के लिए वर्तमान मे चल रही योजनाओं को और अधिक सुगम और सरल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे प्रदेश आपदा के दंश को झेल रहा है। इन हालातों से उभरने को कुछ समय लगेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्र उत्थान के लिए अधिक राहत पैकेज की व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि प्रदेश के पास आर्थिक संसाधनों की व्यापक कमी है। उन्होंने श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के चम्बा दौरे के अलावा लोनिवी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, व राजस्व एंव जनजाति कल्याण मंत्री जगत सिंह नेगी व चम्बा सदर के लोकप्रिय विधायक नीरज नैय्यर द्वारा राहत व बचाव कार्यों में युद्धस्तर पर स्वयं मौके काम करने की प्रशंसा की और साथ ही जिला प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं व चम्बा के बुद्धिजीवी जनता का भी आभार प्रकट किया।
चम्बा , 12 सितंबर [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश कल्याण बोर्ड की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खविंदर सिंह सुक्खू इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है राजपूत कल्याण बोर्ड की कार्यकारिणी मे हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, शहरी विकास विकास, ग्रामीण विकास विभाग , शिक्षा, उद्योग, लोनिवी, जलशक्ति सहित सामान्य प्रशाशन विभाग सहित 14 विभागों के अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को सरकारी सदस्य व हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से गणमान्यों को गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
जिला चम्बा से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य शिकायत निवारण समिती के सदस्य सुदर्शन ठाकुर व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश राणा, उदयपुर पंचायत के प्रधान ओमकार सिंह व मुहल्ला सुराडा़ से मनजीत राणा को भी बतौर गैर सरकारी सदस्य राजपूत कल्याण बोर्ड मे स्थान मिला है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस कल्याण बोर्ड के गठन के बाद चम्बा जिला से उचित प्रतिनिधित्व मिलने से जिला भर मे खुशी की लहर है।राजपूत कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य मनोनीत होने पर समस्त सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व चम्बा सदर के लोकप्रिय विधायक नीरज नैय्यर का आभार प्रकट किया है।
चम्बा से उचित प्रतिनिधित्व दिये जाने पर मुख्यमंत्री सहित सदर विधायक का आभार प्रकट करते हुए सुदर्शन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व मे आने वाले समय मे राजपूत कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदेश के हित मे कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। प्रदेश भर के दुर्गम इलाकों मे स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी जैसी योजनाओं को पंहुचाया जाएगा।
समस्त प्रदेशवासियों को आर्थिक स्तर पर उन्नत बनाने के लिए वर्तमान मे चल रही योजनाओं को और अधिक सुगम और सरल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे प्रदेश आपदा के दंश को झेल रहा है। इन हालातों से उभरने को कुछ समय लगेगा।
उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्र उत्थान के लिए अधिक राहत पैकेज की व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि प्रदेश के पास आर्थिक संसाधनों की व्यापक कमी है। उन्होंने श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के चम्बा दौरे के अलावा लोनिवी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, व राजस्व एंव जनजाति कल्याण मंत्री जगत सिंह नेगी व चम्बा सदर के लोकप्रिय विधायक नीरज नैय्यर द्वारा राहत व बचाव कार्यों में युद्धस्तर पर स्वयं मौके काम करने की प्रशंसा की और साथ ही जिला प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं व चम्बा के बुद्धिजीवी जनता का भी आभार प्रकट किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -