
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की हर नकारात्मक टिप्पणी का जवाब भाजपा जोरदार रूप से देगी। उन्होंने कहा की भाजपा ने कोविड-19 संकटकाल में धरातल पर कार्य किया है और भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने कोविड-19 के समय जनसेवा का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस को सोशल मीडिया के माध्यम से भी हर स्तर पर जवाब देगी और विपक्षी दलों के दुष्प्रचार को रुकेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले पंचायती राज चुनावों के लिए तैयार है और इन चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीत के आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत से पार्लिमेंट तक के उद्देश्य से कार्य करती है इसलिए पंचायत प्रधानों से लेकर भाजपा विधानसभा और लोकसभा में भी चुनावों को जीतने के लिए लड़ती है। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक भाजपा सभी कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से करेगी और सरकार एवं संगठन मिलकर एक महा जन जागरण अभियान चलाएंगे जिसके अंतर्गत जनता को कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
चम्बा ! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की हर नकारात्मक टिप्पणी का जवाब भाजपा जोरदार रूप से देगी। उन्होंने कहा की भाजपा ने कोविड-19 संकटकाल में धरातल पर कार्य किया है और भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने कोविड-19 के समय जनसेवा का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस को सोशल मीडिया के माध्यम से भी हर स्तर पर जवाब देगी और विपक्षी दलों के दुष्प्रचार को रुकेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले पंचायती राज चुनावों के लिए तैयार है और इन चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीत के आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत से पार्लिमेंट तक के उद्देश्य से कार्य करती है इसलिए पंचायत प्रधानों से लेकर भाजपा विधानसभा और लोकसभा में भी चुनावों को जीतने के लिए लड़ती है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक भाजपा सभी कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से करेगी और सरकार एवं संगठन मिलकर एक महा जन जागरण अभियान चलाएंगे जिसके अंतर्गत जनता को कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -