
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! देश भर में किसानों द्वारा केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन के पक्ष में बुधवार को चम्बा मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटिअल संगठनों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार स्वयं को किसानों का हितैषी मानती है। लेकिन बिना किसानों की रायशुमारी के ही उनके लिए ऐसे कानून बनाती है, जो न तो उनके लिए उपयोगी हैं और न ही अन्य लोगों के लिए। उन्होंने कहा कि कृषि कानून मे संशोधन करके केंद्रीय सरकार ने देश के किसानों को कटघरे में खड़ा करके उनको आंदोलन का रास्ता इख्तियार करने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अनुसूचित जनजातीय प्रभारी अमित भरमौरी ने कहा कि केंद्र कि इन दमनकारी नीतियों के चलते देश के अन्नदाताओं पर आज ये विकट परिस्थिति आई है। जिसके चलते आने वाले समय मे देश की आम जनता को भी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। वहीं, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित लक्ष्मीधर शर्मा, कांग्रेस सेवादल के राज्य महासचिव विजय कुमार, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी, हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक आरिफ मलिक, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जगदीश हांडा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश राणा, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मदन रावत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, महासचिव मान सिंह ठाकुर, उज्जवल महाजन, हरीश शर्मा, पूर्व युकां अध्यक्ष कपिल भूषण, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव खालिद मिर्जा, उपाध्यक्ष जीवन सलारिया, नेक राम, राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, गोवर्धन आहूजा, शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमन मिर्जा, पूर्व युकां उपाध्यक्ष शाकिर शाह, कुलदीप भटियानी, परमजीत मैहरा, इरफान अली, पवन ठाकुर, विशाल बरनवाल, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर मौजूद रहे।
चम्बा ! देश भर में किसानों द्वारा केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन के पक्ष में बुधवार को चम्बा मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटिअल संगठनों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार स्वयं को किसानों का हितैषी मानती है। लेकिन बिना किसानों की रायशुमारी के ही उनके लिए ऐसे कानून बनाती है, जो न तो उनके लिए उपयोगी हैं और न ही अन्य लोगों के लिए। उन्होंने कहा कि कृषि कानून मे संशोधन करके केंद्रीय सरकार ने देश के किसानों को कटघरे में खड़ा करके उनको आंदोलन का रास्ता इख्तियार करने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अनुसूचित जनजातीय प्रभारी अमित भरमौरी ने कहा कि केंद्र कि इन दमनकारी नीतियों के चलते देश के अन्नदाताओं पर आज ये विकट परिस्थिति आई है। जिसके चलते आने वाले समय मे देश की आम जनता को भी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
वहीं, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित लक्ष्मीधर शर्मा, कांग्रेस सेवादल के राज्य महासचिव विजय कुमार, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी, हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक आरिफ मलिक, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जगदीश हांडा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश राणा, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मदन रावत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, महासचिव मान सिंह ठाकुर, उज्जवल महाजन, हरीश शर्मा, पूर्व युकां अध्यक्ष कपिल भूषण, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव खालिद मिर्जा, उपाध्यक्ष जीवन सलारिया, नेक राम, राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, गोवर्धन आहूजा, शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमन मिर्जा, पूर्व युकां उपाध्यक्ष शाकिर शाह, कुलदीप भटियानी, परमजीत मैहरा, इरफान अली, पवन ठाकुर, विशाल बरनवाल, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -