- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की में सेनेटाइजिंग के लिए राशि जारी की है। वीरभद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से 6 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है। इस राशि से उनके क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइड और ब्लीचिंग पॉउडर का छिड़काव किया जाएगा। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश मे इस आपदा के समय कांग्रेस पार्टी भी सरकार के साथ खड़ी है। यह समय धैर्य से रहने का है। उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए असहाय और जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए भी एकजुट होकर आगे आना है। यह एक वायरस है जो एक दूसरे के सम्पर्क में आने से फैलता है इसलिए सभी को अपने अपने घरों में सुरक्षित रहना है। इस महामारी से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को उचित ठहराते हुए कहा है कि लोगों को सरकार के सभी दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए। प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा सम्भावित कोरोना के मामले बहुत कम है। वहीं, उन्हें सभी जरूरत मंद लोगों की पूरी देख रेख करते हुए सुनिश्चित बनाना है कि कोई भी मजदूर या श्रमिक कर्फ्यू के दौरान कहीं भी भूखा प्यासा न रहें। सभी जगह इस महामारी की रोकथाम के उपाय और सुरक्षा मास्क और सेनेटाइजर समय पर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। वीरभद्र सिंह ने अर्की उपमंडल अधिकारी से इस क्षेत्र में किसी भी समस्या के लिये उनसे तुरन्त सम्पर्क करने को कहा है। वीरभद्र सिंह ने कर्फ्यू के दौरान जरूरी खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा है। प्रदेश के व्यपारी वर्ग का भी आह्वान किया है कि वह देश व प्रदेश भक्ति को सर्वोपरि मानते हुए लोगों की किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आगे आये।
सोलन ! पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की में सेनेटाइजिंग के लिए राशि जारी की है। वीरभद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से 6 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है। इस राशि से उनके क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइड और ब्लीचिंग पॉउडर का छिड़काव किया जाएगा।
वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश मे इस आपदा के समय कांग्रेस पार्टी भी सरकार के साथ खड़ी है। यह समय धैर्य से रहने का है। उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए असहाय और जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए भी एकजुट होकर आगे आना है। यह एक वायरस है जो एक दूसरे के सम्पर्क में आने से फैलता है इसलिए सभी को अपने अपने घरों में सुरक्षित रहना है। इस महामारी से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को उचित ठहराते हुए कहा है कि लोगों को सरकार के सभी दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा सम्भावित कोरोना के मामले बहुत कम है। वहीं, उन्हें सभी जरूरत मंद लोगों की पूरी देख रेख करते हुए सुनिश्चित बनाना है कि कोई भी मजदूर या श्रमिक कर्फ्यू के दौरान कहीं भी भूखा प्यासा न रहें। सभी जगह इस महामारी की रोकथाम के उपाय और सुरक्षा मास्क और सेनेटाइजर समय पर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। वीरभद्र सिंह ने अर्की उपमंडल अधिकारी से इस क्षेत्र में किसी भी समस्या के लिये उनसे तुरन्त सम्पर्क करने को कहा है।
वीरभद्र सिंह ने कर्फ्यू के दौरान जरूरी खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा है। प्रदेश के व्यपारी वर्ग का भी आह्वान किया है कि वह देश व प्रदेश भक्ति को सर्वोपरि मानते हुए लोगों की किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आगे आये।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -