1394.52 फीट पहुंचा जलस्तर, खतरे का निशान 1390 फीट पर तय 1.07 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह, स्पिलवे और टर्बाइन से छोड़ा जा रहा 99,673 क्यूसेक पौंग के छोडे पानी ने कांगडा के फतेहपुर ,खास कर इंदौरा के साथ साथ पंजाब के होशियारपुर व पठानकोट जिला के अधिकतर गांबो मे मचाई है तबाही
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 04 सितंबर [ विशाल सूद ] ! पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार सुबह 7 बजे जलस्तर 1394.52 फीट दर्ज किया गया था, जबकि सुबह 8 बजे यह और बढ़कर 1394.54 फीट हो गया। ज्ञात रहे कि बांध का खतरे का निशान 1390 फीट पर निर्धारित है। सुबह 7 बजे बांध में 1,07,205 क्यूसेक पानी का प्रवाह (Inflow) दर्ज किया गया था, जबकि 8 बजे यह बढ़कर 1,14,738 क्यूसेक हो गया।बांध से टर्बाइन के माध्यम से 16,892 क्यूसेक और स्पिलवे से 82,781 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल 99,673 क्यूसेक पानी का निकास किया गया। डाउनस्ट्रीम स्नबर (D/s SNB) पर ब्यास नदि मे 88,183 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। वहीं मलकानपुर हाइड्रोपावर चैनल (पंजाब) (MHC) के जरिए 11,500 क्यूसेक पानी का उपयोग हो रहा है। बांध की सभी 6 मशीनें इस समय पूरी क्षमता से संचालित हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा (Partly Cloudy) है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है और लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी है।
धर्मशाला , 04 सितंबर [ विशाल सूद ] ! पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार सुबह 7 बजे जलस्तर 1394.52 फीट दर्ज किया गया था, जबकि सुबह 8 बजे यह और बढ़कर 1394.54 फीट हो गया। ज्ञात रहे कि बांध का खतरे का निशान 1390 फीट पर निर्धारित है।
सुबह 7 बजे बांध में 1,07,205 क्यूसेक पानी का प्रवाह (Inflow) दर्ज किया गया था, जबकि 8 बजे यह बढ़कर 1,14,738 क्यूसेक हो गया।बांध से टर्बाइन के माध्यम से 16,892 क्यूसेक और स्पिलवे से 82,781 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल 99,673 क्यूसेक पानी का निकास किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
डाउनस्ट्रीम स्नबर (D/s SNB) पर ब्यास नदि मे 88,183 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। वहीं मलकानपुर हाइड्रोपावर चैनल (पंजाब) (MHC) के जरिए 11,500 क्यूसेक पानी का उपयोग हो रहा है। बांध की सभी 6 मशीनें इस समय पूरी क्षमता से संचालित हो रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा (Partly Cloudy) है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है और लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -