खतरे की जद में मकान,शहर में जगह जगह गिरे पेड़
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 03 सितंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नही ले रहा है।भारी बारिश के कारण जहां पूरे प्रदेश में तबाही का मंजर सामने आ रहा है ।वहीं शिमला शहर में भी जगह जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई है। रामचंद्र चौक में एक बार फिर से भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है जिसके चलते सड़क यातायात के लिए ठप्प हो गई है। भूस्खलन से बड़े बड़े पेड़ सरकारी भवन की छत पर जा पहुंचे हालांकि घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं है।साथ लगता मकान भी खतरे की जद में आ गया है।इसमे भूस्खलन के कारण दरारें भी पड़ गयी है। आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया है जिसको देखते हुए मकानों को खाली किया गया है।इसके साथ ही शिमला के अलग अलग क्षेत्रोंन में भी भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई है। शिमला के विकासनगर में भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया था।कृष्णानगर में भी खतरे की जड़ में मकान आ गए है।कोमली बैंक में सड़क धंस गयी है।वही मैहली ब्योलिया मार्ग पर भी पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। मौके पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि शिमला शहर में विकास नगर, कृष्णा नगर, कोमली बैंक और रामचंद्र चौक में भूस्खलन हुआ है जिससे काफी नुकसान हुआ है हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं है। रामचंद चौक में एक मकान में दरारें आ गई हैं जिसे खाली कर दिया गया था।
शिमला , 03 सितंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नही ले रहा है।भारी बारिश के कारण जहां पूरे प्रदेश में तबाही का मंजर सामने आ रहा है ।वहीं शिमला शहर में भी जगह जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई है। रामचंद्र चौक में एक बार फिर से भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है जिसके चलते सड़क यातायात के लिए ठप्प हो गई है।
भूस्खलन से बड़े बड़े पेड़ सरकारी भवन की छत पर जा पहुंचे हालांकि घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं है।साथ लगता मकान भी खतरे की जद में आ गया है।इसमे भूस्खलन के कारण दरारें भी पड़ गयी है। आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया है जिसको देखते हुए मकानों को खाली किया गया है।इसके साथ ही शिमला के अलग अलग क्षेत्रोंन में भी भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
शिमला के विकासनगर में भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया था।कृष्णानगर में भी खतरे की जड़ में मकान आ गए है।कोमली बैंक में सड़क धंस गयी है।वही मैहली ब्योलिया मार्ग पर भी पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।
मौके पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि शिमला शहर में विकास नगर, कृष्णा नगर, कोमली बैंक और रामचंद्र चौक में भूस्खलन हुआ है जिससे काफी नुकसान हुआ है हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं है। रामचंद चौक में एक मकान में दरारें आ गई हैं जिसे खाली कर दिया गया था।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -