- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुल्लू , 23 नवंबर [ विशाल सूद ] ! जिया पुल से एक स्कूली छात्रा ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की शाम को किसी स्कूली छात्रा ने जिया पुल से छलांग लगाई थी। इस लड़की को लोगों ने पुल पर घूमते हुए देखा थोड़ी देर में फिर गायब हो गई। इस बारे में ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजीव कुमार ने भुंतर पुलिस की सूचना दी कि किसी लड़की ने जिया पुल से छलांग लगा लगाई है। लड़की का स्कूली बैग भी पुल के ऊपर ही पड़ा था। पुलिस शाम को ही मौके पर पहुंच गई थी लेकिन उस समय लड़की का कोई पता नहीं चल पाया। सुबह लोगों ने एक डेड बॉडी व्यास -पार्वती संगम के बीच में फंसी देखी तो पुलिस को सूचित किया तो पुलिस मौके पर पहुंची राफ्ट के माध्यम से शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार यह शव उसी लड़की का है जिसने शाम को जिया पुल से छलांग लगाई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की पांगी से है और अपने दादा दादी के पास मौहल में रहती है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है कि लड़की ने पुल से छलांग किन कारणों से लगाईl वही एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने बताया कि ब्यास -पार्वती में मिला शव उसी लड़की का है जिसने शाम को जिया पुल से छलांग लगाई। Please Submit your Opinion Poll ? [yop_poll id="6"] https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
कुल्लू , 23 नवंबर [ विशाल सूद ] ! जिया पुल से एक स्कूली छात्रा ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की शाम को किसी स्कूली छात्रा ने जिया पुल से छलांग लगाई थी।
इस लड़की को लोगों ने पुल पर घूमते हुए देखा थोड़ी देर में फिर गायब हो गई। इस बारे में ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजीव कुमार ने भुंतर पुलिस की सूचना दी कि किसी लड़की ने जिया पुल से छलांग लगा लगाई है। लड़की का स्कूली बैग भी पुल के ऊपर ही पड़ा था।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पुलिस शाम को ही मौके पर पहुंच गई थी लेकिन उस समय लड़की का कोई पता नहीं चल पाया। सुबह लोगों ने एक डेड बॉडी व्यास -पार्वती संगम के बीच में फंसी देखी तो पुलिस को सूचित किया तो पुलिस मौके पर पहुंची राफ्ट के माध्यम से शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार यह शव उसी लड़की का है जिसने शाम को जिया पुल से छलांग लगाई थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की पांगी से है और अपने दादा दादी के पास मौहल में रहती है।
पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है कि लड़की ने पुल से छलांग किन कारणों से लगाईl वही एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने बताया कि ब्यास -पार्वती में मिला शव उसी लड़की का है जिसने शाम को जिया पुल से छलांग लगाई। Please Submit your Opinion Poll ? [yop_poll id="6"]- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -