
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 19 नवंबर [ शिवानी ] ! शनिवार को चम्बा जिला मुख्यालय मे कांग्रेस पार्टी कार्यालय मे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 105 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. सबसे पहले चम्बा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एंव चम्बा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नीरज नैय्यर ने श्रीमती गांधी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद सभा मे उपस्थित समस्त पार्टी पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। सभा मे सबसे पहले रामधुन का गायन किया गया. इस दौरान श्रीमती गांधी जी को याद करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी व जिला अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि इंदिरा गांधी जी की छवि विश्व इतिहास मे लौह महिला की रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और दृढ संकल्प ने ही शुरूआती दौर मे भारत को एक सशक्त व उन्नत देश बनाने की नींव रखी थी. उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने सामाजिक व आर्थिक न्याय की धारणा को बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया जिसके फलस्वरूप भारत आर्थिक दृष्टि से मजबूत हुआ. वही पोखरण मे परमाणु परीक्षण करके देश की शक्ति से भी पूरी दुनिया को अवगत करवाया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने भी श्रीमती गांधी जी को भारत की महान महिला शक्ति कह कर संबोधित किया और कहा कि श्रीमती गांधी जी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल मे वो साहसिक निर्णय लिए जिनके आस पास भी आज दिन तक कोई नेता नहीं पंहुच सका है। प्रार्थना सभा के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी डाॅ दिनेश शर्मा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी, कांग्रेस जिला महासचिव नरेश राणा, ब्लॉक महासचिव दीपक कुमार, जीवन सलारिया ,कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा राजू, महासचिव मान सिंह ठाकुर, डिंपल ठाकुर,इंटक के प्रभारी डी आर निर्मोही, शिवकरण चंद्रा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के आरिफ़ मलिक,महिला कांग्रेस की निशा कुमारी, शिवचरन युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, विशाल बनवाल, राजेन्द्र ठाकुर, मनोज दिओड़, जितेंद्र मैहरा, अशोक कुमार मौजूद रहे।
चम्बा , 19 नवंबर [ शिवानी ] ! शनिवार को चम्बा जिला मुख्यालय मे कांग्रेस पार्टी कार्यालय मे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 105 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. सबसे पहले चम्बा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एंव चम्बा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नीरज नैय्यर ने श्रीमती गांधी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद सभा मे उपस्थित समस्त पार्टी पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।
सभा मे सबसे पहले रामधुन का गायन किया गया. इस दौरान श्रीमती गांधी जी को याद करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी व जिला अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि इंदिरा गांधी जी की छवि विश्व इतिहास मे लौह महिला की रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और दृढ संकल्प ने ही शुरूआती दौर मे भारत को एक सशक्त व उन्नत देश बनाने की नींव रखी थी. उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने सामाजिक व आर्थिक न्याय की धारणा को बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया जिसके फलस्वरूप भारत आर्थिक दृष्टि से मजबूत हुआ. वही पोखरण मे परमाणु परीक्षण करके देश की शक्ति से भी पूरी दुनिया को अवगत करवाया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने भी श्रीमती गांधी जी को भारत की महान महिला शक्ति कह कर संबोधित किया और कहा कि श्रीमती गांधी जी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल मे वो साहसिक निर्णय लिए जिनके आस पास भी आज दिन तक कोई नेता नहीं पंहुच सका है।
प्रार्थना सभा के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी डाॅ दिनेश शर्मा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी, कांग्रेस जिला महासचिव नरेश राणा, ब्लॉक महासचिव दीपक कुमार, जीवन सलारिया ,कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा राजू, महासचिव मान सिंह ठाकुर, डिंपल ठाकुर,इंटक के प्रभारी डी आर निर्मोही, शिवकरण चंद्रा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के आरिफ़ मलिक,महिला कांग्रेस की निशा कुमारी, शिवचरन युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, विशाल बनवाल, राजेन्द्र ठाकुर, मनोज दिओड़, जितेंद्र मैहरा, अशोक कुमार मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -