- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 21 फरवरी [ शिवानी ] ! बीती देर रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौत ने मृतक के परिजनों के माथे पर शंका की लकीरें खींच के रख दी है। चंबा के मेडिकल कॉलेज के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखे शव को लेने से इनकार कर रहे उनके परिजनों का कहना है कि वह लोग अपने भाई के शव को तब तक नहीं उठाएंगे जब तक पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी, या फिर जिला प्रशासन की और से डीसी यहां मौके पर आकर हम लोगों को यह आश्वासन नहीं देते कि उनके साथ न्याय होगा तब तक हम लोग अपने भाई के शव के साथ इसी तहत से बैठे रहेंगे। इन लोगों का आरोप है कि उनका भाई ढांक से नहीं गिरा है बल्कि उसको ढांक से धकेल कर उसकी हत्या की गई है।मेडिकल कॉलेज के शव गृह के बाहर खड़े यह सभी ग्रामीण लोग ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी (चमीणू) के रहने वाले है और यह वहीं ऐसी गांव में रहने वाले एक युवक की मौत को लेकर भड़के हुए है। इन लोगों का कहना है कि मृतक सोनू कुमार जिसकी कि उम्र 36,वर्षीय है बीती देर रात किसी ने उसको धक्का देकर ढांक से नीचे गिरा दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीण लोगों ने बताया कि कि जिस तरह उक्त मृतक का शव मिला है और उसका अपना फोन काफी दूर मिला है,इससे तो शक होना तो लाजमी है। उधर इस घटना का पता जब इस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु को चला वह भी चंबा के मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस तरह से मृतक सोनू कुमार का शव मिला है उससे तो लगता है उसका मर्डर किया गया है।अपने भाई के शव के साथ खड़े भोलू सिंह ने बताया कि प्रशासन जिस तरह से करवाई कर रहा है, उसको लेकर उन्होंने अपनी शंका जताई है। इनका कहना है कि जब तक प्रशासन निष्पक्ष जांच नहीं कार्य है, और जब तक डीसी, एसपी यहां मौके पर पहुंचकर हमे आश्वासन के साथ उन दोषियों के खिलाफ फिर नहीं करते है तब तक हम लोग न तो यहां से उठेंगे और न ही, अपने भाई के शव को यहां से उठाएंगे।
चम्बा , 21 फरवरी [ शिवानी ] ! बीती देर रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौत ने मृतक के परिजनों के माथे पर शंका की लकीरें खींच के रख दी है। चंबा के मेडिकल कॉलेज के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखे शव को लेने से इनकार कर रहे उनके परिजनों का कहना है कि वह लोग अपने भाई के शव को तब तक नहीं उठाएंगे जब तक पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी, या फिर जिला प्रशासन की और से डीसी यहां मौके पर आकर हम लोगों को यह आश्वासन नहीं देते कि उनके साथ न्याय होगा तब तक हम लोग अपने भाई के शव के साथ इसी तहत से बैठे रहेंगे। इन लोगों का आरोप है कि उनका भाई ढांक से नहीं गिरा है बल्कि उसको ढांक से धकेल कर उसकी हत्या की गई है।
मेडिकल कॉलेज के शव गृह के बाहर खड़े यह सभी ग्रामीण लोग ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी (चमीणू) के रहने वाले है और यह वहीं ऐसी गांव में रहने वाले एक युवक की मौत को लेकर भड़के हुए है। इन लोगों का कहना है कि मृतक सोनू कुमार जिसकी कि उम्र 36,वर्षीय है बीती देर रात किसी ने उसको धक्का देकर ढांक से नीचे गिरा दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीण लोगों ने बताया कि कि जिस तरह उक्त मृतक का शव मिला है और उसका अपना फोन काफी दूर मिला है,इससे तो शक होना तो लाजमी है।
उधर इस घटना का पता जब इस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु को चला वह भी चंबा के मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस तरह से मृतक सोनू कुमार का शव मिला है उससे तो लगता है उसका मर्डर किया गया है।
अपने भाई के शव के साथ खड़े भोलू सिंह ने बताया कि प्रशासन जिस तरह से करवाई कर रहा है, उसको लेकर उन्होंने अपनी शंका जताई है। इनका कहना है कि जब तक प्रशासन निष्पक्ष जांच नहीं कार्य है, और जब तक डीसी, एसपी यहां मौके पर पहुंचकर हमे आश्वासन के साथ उन दोषियों के खिलाफ फिर नहीं करते है तब तक हम लोग न तो यहां से उठेंगे और न ही, अपने भाई के शव को यहां से उठाएंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -