महापौर को महिला विरोधी बोलने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 21 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला नगर निगम द्वारा बीते दिन पेश किए गए बजट का वाकआउट करने पर कांग्रेस पार्षद महापौर सुरेंद्र चौहान के पक्ष में उतर आए है और भाजपा पार्षदों द्वारा बजट का वाकआउट करने को शहर की जनता के साथ धोखा करार दिया । शनिवार को नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा ओर बजट के वाकआउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और नगर निगम के बजट को ऐतिहासिक कर दिया। कांग्रेस पार्षद कुलदीप ठाकुर ने कहा नगर निगम के महापौर ओर उप महापौर द्वारा बीतें दिन जो बजट पेश किया गया है वह ऐतिहासिक है अब तक के नगर निगम के बजट में सबसे ज्यादा बजट इस बार पेश किया गया है जिसमें शहर के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है लेकिन जिस तरह से बीते दिन बजट की शुरू होते ही भाजपा ने वाकआउट किया जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बजट सुन लेना चाहिए था उसके बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। शहर की जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है और बजट साल में एक बार पेश किया जाता है ऐसे में बजट का वाकआउट करना शहर के लोगो के साथ धोखा है। वही भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर को महिला विरोधी कहने पर कांग्रेस महिला पार्षदों ने पलटवार किया और भाजपा को पुरुष विरोधी करार दिया। कांग्रेस पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि बीते दिन भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर पर महिलाओ के शोषण के आरोप लगाए जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर सभी महिलाओ को सम्मान देते है। भाजपा 20217 से 2022 तक नगर निगम में काबिज रही और उन्होंने ढाई साल बाद भी महिला को ही महापौर बनाया जबकि पुरुष को महापौर बनाया जाना था ऐसे में भाजपा महिला विरोधी है। महापौर का कार्यकाल सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और विधानसभा में एक्ट भी पास किया गया है। भाजपा के पार्षद इसको लेकर हाईकोर्ट गए है और वहां मामला विचारधीन है। ऐसे में भाजपा का वाकआउट करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
शिमला , 21 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला नगर निगम द्वारा बीते दिन पेश किए गए बजट का वाकआउट करने पर कांग्रेस पार्षद महापौर सुरेंद्र चौहान के पक्ष में उतर आए है और भाजपा पार्षदों द्वारा बजट का वाकआउट करने को शहर की जनता के साथ धोखा करार दिया । शनिवार को नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा ओर बजट के वाकआउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और नगर निगम के बजट को ऐतिहासिक कर दिया।
कांग्रेस पार्षद कुलदीप ठाकुर ने कहा नगर निगम के महापौर ओर उप महापौर द्वारा बीतें दिन जो बजट पेश किया गया है वह ऐतिहासिक है अब तक के नगर निगम के बजट में सबसे ज्यादा बजट इस बार पेश किया गया है जिसमें शहर के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है लेकिन जिस तरह से बीते दिन बजट की शुरू होते ही भाजपा ने वाकआउट किया जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि भाजपा को बजट सुन लेना चाहिए था उसके बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। शहर की जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है और बजट साल में एक बार पेश किया जाता है ऐसे में बजट का वाकआउट करना शहर के लोगो के साथ धोखा है।
वही भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर को महिला विरोधी कहने पर कांग्रेस महिला पार्षदों ने पलटवार किया और भाजपा को पुरुष विरोधी करार दिया। कांग्रेस पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि बीते दिन भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर पर महिलाओ के शोषण के आरोप लगाए जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर सभी महिलाओ को सम्मान देते है।
भाजपा 20217 से 2022 तक नगर निगम में काबिज रही और उन्होंने ढाई साल बाद भी महिला को ही महापौर बनाया जबकि पुरुष को महापौर बनाया जाना था ऐसे में भाजपा महिला विरोधी है। महापौर का कार्यकाल सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और विधानसभा में एक्ट भी पास किया गया है। भाजपा के पार्षद इसको लेकर हाईकोर्ट गए है और वहां मामला विचारधीन है। ऐसे में भाजपा का वाकआउट करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -