
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! वन विभाग चंबा की टीम ने शुक्रवार को गांव करियां के समीप पौधारोपण किया। इस दौरान वन मंडल चंबा के सभी कर्मचारियों ने प्रेरणा संस्था के साथ मिलकर करीब 600 पौधे रोपे। इस मौके पर प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि सभी ने शपथ ली कि हर साल सदस्य दस-दस पौधे लगाएंगे। उन्होंने वन मंडलाधिकारी चंबा निशांत मंढोत्रा का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग हर समय पौधारोपण के लिए सभा का सहयोग करते हैं। इस मौके पर वन मंडलाधिकारी चंबा निशांत मंढोत्रा ने स्थानीय लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। अगर इसे रोकने की पहल नहीं की तो स्थिति बेहद भयानक हो जाएगी।
चम्बा ! वन विभाग चंबा की टीम ने शुक्रवार को गांव करियां के समीप पौधारोपण किया। इस दौरान वन मंडल चंबा के सभी कर्मचारियों ने प्रेरणा संस्था के साथ मिलकर करीब 600 पौधे रोपे। इस मौके पर प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि सभी ने शपथ ली कि हर साल सदस्य दस-दस पौधे लगाएंगे। उन्होंने वन मंडलाधिकारी चंबा निशांत मंढोत्रा का धन्यवाद किया है।
उन्होंने बताया कि वन विभाग हर समय पौधारोपण के लिए सभा का सहयोग करते हैं। इस मौके पर वन मंडलाधिकारी चंबा निशांत मंढोत्रा ने स्थानीय लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। अगर इसे रोकने की पहल नहीं की तो स्थिति बेहद भयानक हो जाएगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -