
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
ज्वाली ! उपंमडल जवाली के अन्तर्गत मस्तगढ के झलुणी गांव में शनिवार देर रात को एक व्यक्ति की पशुशाला में आग लगने से 8 पशुओं की जलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्तगढ के झलुणी गांव के संजीव सिंह सपुत्र पूर्ण चंद ने वताया कि उनके घर के साथ वनाई गई पशुशाला में शनिवार को रात करीब 12 वजे आग लग गई। जिसकी जानकारी उन्हें उनके घर के सामने रहते एक व्यक्ति ने दी। उन्होंने तुरंत पशुशाला में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की परंतु इस घटना में 8 पशुओं की जलने से मौत हो गई। जिसमें दो वैल,तीन भैंसें,एक भैंस का बच्चा,एक वकरी और एक भेड़ थी। पशुशाला के मालिक संजीव सिंह ने वताया कि आग लगने का कुछ भी पता नहीं चला है। परन्तु उन्होंने घर की रसोई को आग की चपेट में आने से वचा लिया। इस घटना की सूचना जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर को मिलने पर वह रविवार को संजीव सिंह के घर पहुंचे तथा घटना स्थल पर उनके पशुओं की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया। तथा तुरंत प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा गया कि उनका जो भी नुकसान हुआ है उसके लिए तुरंत राहत राशि दी जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा, संदीप चिमां, पूर्व प्रधान देवराज,वूथ अध्यक्ष अनील राणा, पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह,सहायक अभियंता पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
ज्वाली ! उपंमडल जवाली के अन्तर्गत मस्तगढ के झलुणी गांव में शनिवार देर रात को एक व्यक्ति की पशुशाला में आग लगने से 8 पशुओं की जलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्तगढ के झलुणी गांव के संजीव सिंह सपुत्र पूर्ण चंद ने वताया कि उनके घर के साथ वनाई गई पशुशाला में शनिवार को रात करीब 12 वजे आग लग गई। जिसकी जानकारी उन्हें उनके घर के सामने रहते एक व्यक्ति ने दी।
उन्होंने तुरंत पशुशाला में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की परंतु इस घटना में 8 पशुओं की जलने से मौत हो गई। जिसमें दो वैल,तीन भैंसें,एक भैंस का बच्चा,एक वकरी और एक भेड़ थी। पशुशाला के मालिक संजीव सिंह ने वताया कि आग लगने का कुछ भी पता नहीं चला है। परन्तु उन्होंने घर की रसोई को आग की चपेट में आने से वचा लिया। इस घटना की सूचना जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर को मिलने पर वह रविवार को संजीव सिंह के घर पहुंचे तथा घटना स्थल पर उनके पशुओं की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया। तथा तुरंत प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा गया कि उनका जो भी नुकसान हुआ है उसके लिए तुरंत राहत राशि दी जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा, संदीप चिमां, पूर्व प्रधान देवराज,वूथ अध्यक्ष अनील राणा, पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह,सहायक अभियंता पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -