Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !
  • मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !
  • मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
और अधिक खबरें

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

February 12, 2026 @ 08:44 pm

हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

February 12, 2026 @ 05:11 pm

मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

February 12, 2026 @ 05:02 pm

मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !

February 12, 2026 @ 05:00 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! आपदा में मसीहा बनकर आए नायकों को सलाम !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! आपदा में मसीहा बनकर आए नायकों को सलाम !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - August 13, 2023 @ 06:55 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 13 अगस्त ! एक माह पूर्व लगातार बारिश के बाद भूस्खलन, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने राज्य के समक्ष चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया। राज्य में ऐसी विकट स्थिति से निपटने के लिए अप्रत्याशित प्रतिक्रिया की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थिति की गंभीरता के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने को प्राथमिकता देते हुए पूरे आपदा प्रतिक्रिया बल, पुलिस बल, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन और जनता के प्रतिनिधियों को बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया। उन्होंने स्वयं दिन-रात स्थिति पर नजर बनाए रखी। आपदा भरे अगले कुछ दिन संकट के मध्य बचाव दलों के अदमनीय साहस के गवाह बने। बचाव अभियान के नायकों ने एक सप्ताह से भी कम समय में लगभग 75,000 पर्यटकों को बचाने का चुनौतीपूर्ण कार्य पूर्ण कर नया इतिहास रचा। हर बचाव अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के लिए बचावकर्मियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी। बचाव अभियानों की सफलता से यह भी दृष्टिगोचर है कि हम एक ऐसी अनूठी संस्कृति से संबंध रखते हैं जहां मानवता की रक्षा के लिए लोग अपनी जान न्योछावर करने को सदैव तत्पर रहते हैं। मिशन चंद्रताल: 14,000 फुट की ऊंचाई पर 4 फुट बर्फ में फंसे 300 से अधिक लोगों को पांच दिनों की कड़ी मेहनत के उपरांत सुरक्षित निकाला। इस अभियान को हिमाचल के इतिहास में सबसे कठिन और साहसी बचाव अभियान के रूप में याद किया जाएगा। चंद्रताल में 300 से अधिक लोग काजा से लगभग 86 किलोमीटर दूर 14,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर 4 फुट से अधिक बर्फ में 9 जुलाई को फंस गए थे। खराब मौसम के चलते हवाई मार्ग से बचाव अभियान में सफलता नहीं मिल पा रही थी। विपरीत परिस्थितियों से यह साफ हो गया था कि बचाव कार्य में कई दिन लग सकते हैं। सरकार ने सबसे पहले यह सुनिश्चित किया कि फंसे हुए लोगों के पास रहने की उचित व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हों। शुरुआत में एक नाबालिग सहित सात लोगों को एक हेलिकॉप्टर द्वारा चंद्रताल से सुरक्षित लाया गया। इसके बाद, राज्य सरकार ने पुलिस, आईटीबीपी, आपदा मित्र स्वयंसेवी के दलों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया। अगले कुछ दिनों में खराब मौसम का सामना करते हुए बचाव दाल ने कड़ी मेहनत और अद्भुत साहस का परिचय देते हुए संपर्क सड़क को बहाल कर दिया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने अभियान के अंतिम चरण तक बचाव दल का नेतृत्व किया। उन्होंने चंद्रताल पहुंच कर यह सुनिश्चित किया प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी हो। उल्लेखनीय है कि अभियान को सफल अंजाम तक पहुंचाने के पश्चात ही वह स्वयं सबसे आखिर में चन्द्रताल से लौटे। ऑपरेशन के दौरान बचाव दल को सूचित किया गया कि बाटल में 50 लोग फंसे हुए हैं। सन्देश मिलते ही उन्हें निकालने की पहल की गई और सभी को सुरक्षित काजा लाया गया। बाटल में अन्य छह लोगों के फंसे होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक बचाव दल की मदद से उन्हें सुरक्षित लोसर लाया गया। चंद्रताल में बचाव कार्य पांच दिनों तक चला और आखिरकार 13 जुलाई को सरकार ने उस वक्त राहत की सांस ली जब सभी फंसे हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर लाये गए। एयरलिफ्ट कर सुरक्षित आश्रयस्थल पहुंचाया किन्नौर में सांगला और कड़छम को जोड़ने वाली सड़क के कुछ हिस्से इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे कि यह प्रतीत हो रहा था कि वहां कभी सड़क थी ही नहीं। इसके कारण 9 जुलाई को सांगला में लगभग 125 पर्यटक फंस गए। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था और भयानक बारिश के दौर की अभी शुरुआत ही थी। सरकार ने भारतीय वायु सेना की मदद से बचाव अभियान आरम्भ किया। हवाई मार्ग से बचाव के लिए कई प्रयास किये गये लेकिन खराब मौसम के चलते सभी असफल रहे। इस बीच अधिकारियों ने सांगला में लोगों को एक सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की और सुनिश्चित किया कि उनके पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भण्डारण हो। चार दिन बाद यानी कि 12 जुलाई को जैसे ही मौसम थोड़ा अनुकूल हुआ प्रदेश सरकार ने वायुसेना की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित आश्रयस्थल पहुंचाने के लिए एयरलिफ्ट किया। एक अन्य घटना में, 10 जुलाई को सिरमौर के नाहन में गिरि नदी के तट पर पांच लोग फंस गए थे। 24 घंटों के लम्बे इंतजार के बाद 11 जुलाई को इन्हें भारतीय सेना के हेलीकाप्टर द्वारा सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान इन लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन चौबीस घंटे सतर्क और उनसे संपर्क साधे रहा। ड्रोन की मदद से उन्हें चिकित्सा, भोजन और अन्य राहत सामग्री भी प्रदान की गयी। 9 जुलाई से 12 जुलाई, 2023 तक राज्य में हेलीकॉप्टर के उपयोग से लगभग 150 लोगों को बचाया गया। अंतरराष्ट्रीय पटल पर असाधारण नेतृत्व क्षमता की आभा हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और आतिथ्य सत्कार न केवल देश बल्कि दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हर साल प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। दुर्भाग्यवश, जब राज्य में आपदा आई तो पूरे राज्य में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी मौजूद थे, जोकि विभिन्न स्थानों में फंस चुके थे। इन लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत भारत में स्थित सम्बन्धित देश के सर्वोच्च प्रतिनिधि चिंता व्यक्त कर सकते थे जिससे कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल व देश की छवि को नुकसान पहुंचता। इससे राज्य के पर्यटन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता। कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने सहायता प्रदान कर इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। हिमाचल के इन प्रयासों को दुनिया भर में सराहा भी गया। विश्व बैंक ने आपदा में प्रभावी कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुकरणीय प्रयासों की सराहना की। विश्व बैंक ने मुख्यमंत्री द्वारा बचाव कार्यों की व्यक्तिगत निगरानी का उदहारण देते हुए उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा भी की। मार्मिक अवधारणा कि कसौटी पर पार आपदा के बीच सरकार को केरल से सम्बन्ध रखने वाले चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे 27 छात्रों के बारे में लाहौल-स्पीति के कोकसर में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। इन छात्रों को मौसम की भीषण स्थिति से निपटने के अलावा पैसे की कमी का भी सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और सभी को मनाली लाया गया। उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई। जैसे ही मौसम सामान्य हुआ, सड़क यातायात के लिए बहाल की गयी और प्रशासन द्वारा छात्रों को जिला मंडी भेजा गया। वहां से वॉल्वो बस के माध्यम से उन्हें दिल्ली पहुंचाया। इस दौरान सरकार ने बच्चों का पूरा ख्याल रखा, उनके भोजन, आवास और यात्रा का खर्च वहन किया और यह सुनिश्चित किया कि वे सुरक्षित केरल पहुंचें। एक सप्ताह की अवधि में इसी तरह के कई साहसिक बचाव कार्य देखने को मिले, जिसमें चंबा जिले में मणिमहेश और कुल्लू के श्रीखंड महादेव की यात्रा पर गए श्रद्धालु, कुल्लू स्थित पिन पार्वती ट्रेक और अन्य ट्रैकिंग मार्गों पर गए साहसिक पर्यटन के शौकीन और किन्नौर जिले के कारा दर्रा और विभिन्न मार्गों पर गए ट्रैकर्स को बचाने के अभियान शामिल थे। इसके अलावा आलू ग्राउंड, चुरुडू, हनुमानीबाग, सरवरी खड्ड, चंडीगर बिहाल, पागल नाला, सिस्सू, पंडोह, नगवाईं और राज्य के विभिन्न जिलों के अन्य हिस्सों से हज़ारों लोगों को बचाया गया। इस अवधि के दौरान ऐसे अनेक बचाव अभियान भी देखने को मिले, जिनमें बचाव दलों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सफलता हासिल की। इन बहादुर चेहरों में वायुसेना, थलसेना,  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, पुलिस, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान, स्थानीय लोग, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के मंत्री एवं विधायक शामिल हैं। इस वर्ष जब हम 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे तो आइए इन बहादुर बचाव कर्मियों को भी उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिए एक साथ सलामी देें।

शिमला , 13 अगस्त ! एक माह पूर्व लगातार बारिश के बाद भूस्खलन, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने राज्य के समक्ष चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया। राज्य में ऐसी विकट स्थिति से निपटने के लिए अप्रत्याशित प्रतिक्रिया की आवश्यकता थी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थिति की गंभीरता के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने को प्राथमिकता देते हुए पूरे आपदा प्रतिक्रिया बल, पुलिस बल, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन और जनता के प्रतिनिधियों को बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने स्वयं दिन-रात स्थिति पर नजर बनाए रखी। आपदा भरे अगले कुछ दिन संकट के मध्य बचाव दलों के अदमनीय साहस के गवाह बने। बचाव अभियान के नायकों ने एक सप्ताह से भी कम समय में लगभग 75,000 पर्यटकों को बचाने का चुनौतीपूर्ण कार्य पूर्ण कर नया इतिहास रचा।

हर बचाव अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के लिए बचावकर्मियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी। बचाव अभियानों की सफलता से यह भी दृष्टिगोचर है कि हम एक ऐसी अनूठी संस्कृति से संबंध रखते हैं जहां मानवता की रक्षा के लिए लोग अपनी जान न्योछावर करने को सदैव तत्पर रहते हैं। मिशन चंद्रताल: 14,000 फुट की ऊंचाई पर 4 फुट बर्फ में फंसे 300 से अधिक लोगों को पांच दिनों की कड़ी मेहनत के उपरांत सुरक्षित निकाला।

इस अभियान को हिमाचल के इतिहास में सबसे कठिन और साहसी बचाव अभियान के रूप में याद किया जाएगा। चंद्रताल में 300 से अधिक लोग काजा से लगभग 86 किलोमीटर दूर 14,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर 4 फुट से अधिक बर्फ में 9 जुलाई को फंस गए थे।

खराब मौसम के चलते हवाई मार्ग से बचाव अभियान में सफलता नहीं मिल पा रही थी। विपरीत परिस्थितियों से यह साफ हो गया था कि बचाव कार्य में कई दिन लग सकते हैं। सरकार ने सबसे पहले यह सुनिश्चित किया कि फंसे हुए लोगों के पास रहने की उचित व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हों।

शुरुआत में एक नाबालिग सहित सात लोगों को एक हेलिकॉप्टर द्वारा चंद्रताल से सुरक्षित लाया गया। इसके बाद, राज्य सरकार ने पुलिस, आईटीबीपी, आपदा मित्र स्वयंसेवी के दलों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया।

अगले कुछ दिनों में खराब मौसम का सामना करते हुए बचाव दाल ने कड़ी मेहनत और अद्भुत साहस का परिचय देते हुए संपर्क सड़क को बहाल कर दिया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने अभियान के अंतिम चरण तक बचाव दल का नेतृत्व किया। उन्होंने चंद्रताल पहुंच कर यह सुनिश्चित किया प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी हो।

उल्लेखनीय है कि अभियान को सफल अंजाम तक पहुंचाने के पश्चात ही वह स्वयं सबसे आखिर में चन्द्रताल से लौटे। ऑपरेशन के दौरान बचाव दल को सूचित किया गया कि बाटल में 50 लोग फंसे हुए हैं। सन्देश मिलते ही उन्हें निकालने की पहल की गई और सभी को सुरक्षित काजा लाया गया।

बाटल में अन्य छह लोगों के फंसे होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक बचाव दल की मदद से उन्हें सुरक्षित लोसर लाया गया। चंद्रताल में बचाव कार्य पांच दिनों तक चला और आखिरकार 13 जुलाई को सरकार ने उस वक्त राहत की सांस ली जब सभी फंसे हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर लाये गए। एयरलिफ्ट कर सुरक्षित आश्रयस्थल पहुंचाया किन्नौर में सांगला और कड़छम को जोड़ने वाली सड़क के कुछ हिस्से इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे कि यह प्रतीत हो रहा था कि वहां कभी सड़क थी ही नहीं। इसके कारण 9 जुलाई को सांगला में लगभग 125 पर्यटक फंस गए।

बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था और भयानक बारिश के दौर की अभी शुरुआत ही थी। सरकार ने भारतीय वायु सेना की मदद से बचाव अभियान आरम्भ किया। हवाई मार्ग से बचाव के लिए कई प्रयास किये गये लेकिन खराब मौसम के चलते सभी असफल रहे।

इस बीच अधिकारियों ने सांगला में लोगों को एक सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की और सुनिश्चित किया कि उनके पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भण्डारण हो। चार दिन बाद यानी कि 12 जुलाई को जैसे ही मौसम थोड़ा अनुकूल हुआ प्रदेश सरकार ने वायुसेना की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित आश्रयस्थल पहुंचाने के लिए एयरलिफ्ट किया। एक अन्य घटना में, 10 जुलाई को सिरमौर के नाहन में गिरि नदी के तट पर पांच लोग फंस गए थे।

24 घंटों के लम्बे इंतजार के बाद 11 जुलाई को इन्हें भारतीय सेना के हेलीकाप्टर द्वारा सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान इन लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन चौबीस घंटे सतर्क और उनसे संपर्क साधे रहा। ड्रोन की मदद से उन्हें चिकित्सा, भोजन और अन्य राहत सामग्री भी प्रदान की गयी। 9 जुलाई से 12 जुलाई, 2023 तक राज्य में हेलीकॉप्टर के उपयोग से लगभग 150 लोगों को बचाया गया।

अंतरराष्ट्रीय पटल पर असाधारण नेतृत्व क्षमता की आभा हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और आतिथ्य सत्कार न केवल देश बल्कि दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हर साल प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। दुर्भाग्यवश, जब राज्य में आपदा आई तो पूरे राज्य में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी मौजूद थे, जोकि विभिन्न स्थानों में फंस चुके थे।

इन लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत भारत में स्थित सम्बन्धित देश के सर्वोच्च प्रतिनिधि चिंता व्यक्त कर सकते थे जिससे कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल व देश की छवि को नुकसान पहुंचता। इससे राज्य के पर्यटन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता। कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने सहायता प्रदान कर इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया।

हिमाचल के इन प्रयासों को दुनिया भर में सराहा भी गया। विश्व बैंक ने आपदा में प्रभावी कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुकरणीय प्रयासों की सराहना की। विश्व बैंक ने मुख्यमंत्री द्वारा बचाव कार्यों की व्यक्तिगत निगरानी का उदहारण देते हुए उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा भी की।

मार्मिक अवधारणा कि कसौटी पर पार आपदा के बीच सरकार को केरल से सम्बन्ध रखने वाले चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे 27 छात्रों के बारे में लाहौल-स्पीति के कोकसर में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। इन छात्रों को मौसम की भीषण स्थिति से निपटने के अलावा पैसे की कमी का भी सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और सभी को मनाली लाया गया। उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई।

जैसे ही मौसम सामान्य हुआ, सड़क यातायात के लिए बहाल की गयी और प्रशासन द्वारा छात्रों को जिला मंडी भेजा गया। वहां से वॉल्वो बस के माध्यम से उन्हें दिल्ली पहुंचाया। इस दौरान सरकार ने बच्चों का पूरा ख्याल रखा, उनके भोजन, आवास और यात्रा का खर्च वहन किया और यह सुनिश्चित किया कि वे सुरक्षित केरल पहुंचें।

एक सप्ताह की अवधि में इसी तरह के कई साहसिक बचाव कार्य देखने को मिले, जिसमें चंबा जिले में मणिमहेश और कुल्लू के श्रीखंड महादेव की यात्रा पर गए श्रद्धालु, कुल्लू स्थित पिन पार्वती ट्रेक और अन्य ट्रैकिंग मार्गों पर गए साहसिक पर्यटन के शौकीन और किन्नौर जिले के कारा दर्रा और विभिन्न मार्गों पर गए ट्रैकर्स को बचाने के अभियान शामिल थे।

इसके अलावा आलू ग्राउंड, चुरुडू, हनुमानीबाग, सरवरी खड्ड, चंडीगर बिहाल, पागल नाला, सिस्सू, पंडोह, नगवाईं और राज्य के विभिन्न जिलों के अन्य हिस्सों से हज़ारों लोगों को बचाया गया।

इस अवधि के दौरान ऐसे अनेक बचाव अभियान भी देखने को मिले, जिनमें बचाव दलों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सफलता हासिल की।

इन बहादुर चेहरों में वायुसेना, थलसेना,  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, पुलिस, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान, स्थानीय लोग, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के मंत्री एवं विधायक शामिल हैं। इस वर्ष जब हम 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे तो आइए इन बहादुर बचाव कर्मियों को भी उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिए एक साथ सलामी देें।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख कांगड़ा ! ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया 1 लाख 51 हजार रुपये का चेक !
पिछला लेख शिमला !  शहरी और ग्रामीण उपमंडल क्षेत्र के सभी स्कूल 14 अगस्त को रहेंगे बंद !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !

February 11, 2026 @ 05:04 pm

शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !

February 11, 2026 @ 05:07 pm

शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !

February 11, 2026 @ 06:00 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

Shiwani Jaryal --February 12, 2026 @ 08:44 pm

0
चम्बा , 12 फरवरी [ शिवानी ] ! उप तहसील भलेई के अंतर्गत हाल ही में आई आपदा ने कई

हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

February 12, 2026 @ 05:11 pm

मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

February 12, 2026 @ 05:02 pm

मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !

February 12, 2026 @ 05:00 pm

हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !

February 12, 2026 @ 04:56 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !