Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! जुब्बल क्षेत्र की मांगों को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा पूर्ण- रोहित ठाकुर ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! जुब्बल क्षेत्र की मांगों को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा पूर्ण- रोहित ठाकुर ! 

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 11, 2024 @ 08:22 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 11 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जॉब बेस्ड और क्वालिटी बेस्ड एजुकेशन वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जॉब बेस्ड एजुकेशन को बढ़ने के लिए बी-वॉक कोर्स प्रारम्भ किये गए हैं जिसमे कि रिटेल मेनेजमेंट, टुरिज्म और ट्रेवल मेनेजमेंट प्रमुख है। गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ महाविद्यालयों में यह कोर्स उपलब्ध हैं जिनमें सरस्वतीनगर महाविद्यालय भी शामिल है।रोहित ठाकुर आज जुब्बल के सरस्वतीनगर में लगभग 9 करोड़ रुपए से बनने वाले लाल बहादुर शास्त्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के उपरांत महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों को सफलता हासिल करने पर बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस इंडोर स्टेडियम का लाभ कॉलेज के छात्रों और साथ लगते क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की इंडोर स्टेडियम की मांग काफी समय से लंबित थी जिसे पूर्ण किया गया है और इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में शामिल होने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि एक समय हिमाचल की साक्षरता दर मात्र 8 प्रतिशत थी जो बढ़कर आज 88 प्रतिशत के करीब पहुँच चुकी है। उस समय प्रदेश भर में केवल एक महाविद्यालय मंडी में स्थित था और आज ये संख्या बढ़कर 152 हो चुकी है। पिछली सरकार के समय से 152 में से 105 ऐसे महाविद्यालय थे जहाँ प्रिंसिपल नहीं थे लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार प्रिंसिपल के लगभग 80 पद प्रमोशन के माध्यम से भरे। इसके अतिरिक्त, आयोग के माध्यम से भी प्रिंसिपल के पद भरे गए। इसी प्रकार, दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में भी रिक्त पदों को भरा गया। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान खुलने से सबसे अधिक लाभ बेटियों को हुआ है। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल क्षेत्र की जो भी मांगें थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरस्वतीनगर बहुउद्देशीय हॉल ऑडिटोरियम का कार्य केवल घोषणा तक सीमित रह गया था और इसके टेंडर भी नहीं लग पा रहे थे। परन्तु वर्तमान सरकार ने सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर टेंडर कर दिया है और शीघ्र 8 करोड़ 36 लाख रुपए की लगत से इसका कार्य पुनः आरम्भ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, लगभग 3 करोड़ रूपए से शैक्षिक सत्र से पीजी के नए कोर्सेज आरम्भ किये गए है जिसमे छात्र अंग्रेजी, हिंदी और कॉमर्स की पढ़ाई कर सकेंगे और इसके अतिरिक्त बी-वॉक के कोर्स भी आरम्भ किये। इनसे सम्बंधित महाविद्यालय में एक अलग ब्लॉक बनेगा जिसके लिए वित्तीय स्वीकृति विभाग द्वारा दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इसका टेंडर भी शीघ्र कर दिया जायेगा और जल्द ही यह कार्य धरातल पर देखने को मिलेंगे। पिछली भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए खेल मैदान के अधूरे कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि जिला शिमला में कुछ ही ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ ऐसे मैदान उपलब्ध हैं और इसे सावड़ा कुड्डु परियोजना के लिए डंपिंग साइट के तौर पर इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी और पिछले लगभग 15 वर्षों से यहाँ खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इस मैदान में खेल गतिविधियां को शुरू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि बहुत से शिक्षण संस्थान थे जो पिछले 5 वर्षों से अधर में पड़े थे, उनके कार्य को वर्तमान सरकार ने गति प्रदान की। आईटीआई टिक्कर का 2011 में शिलान्यास हुआ था जिसका कार्य अधर में लटका हुआ था। वर्तमान सरकार ने उसका कार्य पूर्ण करवाकर इसे जनता को समर्पित किया गया। उन्होने यह भी बताया कि प्रगतिनगर में तकनीकी शिक्षण संस्थान भी पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान से लंबित था, उसकी बी-टेक विंग की ईमारत 28 करोड़ रूपए से तैयार करवाकर जनता को समर्पित की गई है। लगभग 44 करोड़ रूपए की लागत से पॉलिटेक्निक विंग की प्रशासनिक स्वीकृति करवाकर टेंडर लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही आईटीआई जुब्बल जिसकी स्थापना 1970 के दशक में की गई थी, उसके लिए भी 11 करोड़ रूपए का प्रावधान करवा कर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कई भवनों के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं और कुछ अगले 2 महीने में पूर्ण हो जायेंगे जोकि क्षेत्र के विकास को विशेष कर शिक्षा के क्षेत्र में गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों के लिए इस विधानसभा क्षेत्र को सबसे अधिक 190 करोड़ रुपए का बजट प्राप्त हुआ है। एक वर्ष की अवधि के दौरान 73 सड़कों का निर्माण इस क्षेत्र में हुआ है। 66 केवी का सबस्टेशन हाटकोटी में बनकर तैयार हो चुका है और 31 मार्च से पहले यह सौगात क्षेत्र को मिलेगी। इसके अतिरिक्त बहुत से स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों के भवन के कार्य पिछली सरकार के समय लंबित रहे थे उन्हें गति प्रदान कर पूर्ण करवाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह प्रथम बार हुआ है की प्रदेश के 205 से अधिक शिक्षकों को विदेश भेजा गया है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर सुधार आये। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड के अध्यक्ष भीम सिंह झौटा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय सीमा और टिक्कर के प्रधानाचार्य, अन्य शिक्षक वर्ग, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्थानीय पंचायत तथा साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिमला , 11 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जॉब बेस्ड और क्वालिटी बेस्ड एजुकेशन वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जॉब बेस्ड एजुकेशन को बढ़ने के लिए बी-वॉक कोर्स प्रारम्भ किये गए हैं जिसमे कि रिटेल मेनेजमेंट, टुरिज्म और ट्रेवल मेनेजमेंट प्रमुख है।

गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ महाविद्यालयों में यह कोर्स उपलब्ध हैं जिनमें सरस्वतीनगर महाविद्यालय भी शामिल है।रोहित ठाकुर आज जुब्बल के सरस्वतीनगर में लगभग 9 करोड़ रुपए से बनने वाले लाल बहादुर शास्त्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के उपरांत महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों को सफलता हासिल करने पर बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस इंडोर स्टेडियम का लाभ कॉलेज के छात्रों और साथ लगते क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की इंडोर स्टेडियम की मांग काफी समय से लंबित थी जिसे पूर्ण किया गया है और इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में शामिल होने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि एक समय हिमाचल की साक्षरता दर मात्र 8 प्रतिशत थी जो बढ़कर आज 88 प्रतिशत के करीब पहुँच चुकी है। उस समय प्रदेश भर में केवल एक महाविद्यालय मंडी में स्थित था और आज ये संख्या बढ़कर 152 हो चुकी है।

पिछली सरकार के समय से 152 में से 105 ऐसे महाविद्यालय थे जहाँ प्रिंसिपल नहीं थे लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार प्रिंसिपल के लगभग 80 पद प्रमोशन के माध्यम से भरे। इसके अतिरिक्त, आयोग के माध्यम से भी प्रिंसिपल के पद भरे गए। इसी प्रकार, दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में भी रिक्त पदों को भरा गया। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान खुलने से सबसे अधिक लाभ बेटियों को हुआ है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल क्षेत्र की जो भी मांगें थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरस्वतीनगर बहुउद्देशीय हॉल ऑडिटोरियम का कार्य केवल घोषणा तक सीमित रह गया था और इसके टेंडर भी नहीं लग पा रहे थे। परन्तु वर्तमान सरकार ने सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर टेंडर कर दिया है और शीघ्र 8 करोड़ 36 लाख रुपए की लगत से इसका कार्य पुनः आरम्भ किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, लगभग 3 करोड़ रूपए से शैक्षिक सत्र से पीजी के नए कोर्सेज आरम्भ किये गए है जिसमे छात्र अंग्रेजी, हिंदी और कॉमर्स की पढ़ाई कर सकेंगे और इसके अतिरिक्त बी-वॉक के कोर्स भी आरम्भ किये। इनसे सम्बंधित महाविद्यालय में एक अलग ब्लॉक बनेगा जिसके लिए वित्तीय स्वीकृति विभाग द्वारा दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इसका टेंडर भी शीघ्र कर दिया जायेगा और जल्द ही यह कार्य धरातल पर देखने को मिलेंगे।

पिछली भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए खेल मैदान के अधूरे कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि जिला शिमला में कुछ ही ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ ऐसे मैदान उपलब्ध हैं और इसे सावड़ा कुड्डु परियोजना के लिए डंपिंग साइट के तौर पर इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी और पिछले लगभग 15 वर्षों से यहाँ खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इस मैदान में खेल गतिविधियां को शुरू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि बहुत से शिक्षण संस्थान थे जो पिछले 5 वर्षों से अधर में पड़े थे, उनके कार्य को वर्तमान सरकार ने गति प्रदान की। आईटीआई टिक्कर का 2011 में शिलान्यास हुआ था जिसका कार्य अधर में लटका हुआ था। वर्तमान सरकार ने उसका कार्य पूर्ण करवाकर इसे जनता को समर्पित किया गया।

उन्होने यह भी बताया कि प्रगतिनगर में तकनीकी शिक्षण संस्थान भी पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान से लंबित था, उसकी बी-टेक विंग की ईमारत 28 करोड़ रूपए से तैयार करवाकर जनता को समर्पित की गई है। लगभग 44 करोड़ रूपए की लागत से पॉलिटेक्निक विंग की प्रशासनिक स्वीकृति करवाकर टेंडर लगा दिए गए हैं।

इसके साथ ही आईटीआई जुब्बल जिसकी स्थापना 1970 के दशक में की गई थी, उसके लिए भी 11 करोड़ रूपए का प्रावधान करवा कर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कई भवनों के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं और कुछ अगले 2 महीने में पूर्ण हो जायेंगे जोकि क्षेत्र के विकास को विशेष कर शिक्षा के क्षेत्र में गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों के लिए इस विधानसभा क्षेत्र को सबसे अधिक 190 करोड़ रुपए का बजट प्राप्त हुआ है।

एक वर्ष की अवधि के दौरान 73 सड़कों का निर्माण इस क्षेत्र में हुआ है। 66 केवी का सबस्टेशन हाटकोटी में बनकर तैयार हो चुका है और 31 मार्च से पहले यह सौगात क्षेत्र को मिलेगी। इसके अतिरिक्त बहुत से स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों के भवन के कार्य पिछली सरकार के समय लंबित रहे थे उन्हें गति प्रदान कर पूर्ण करवाया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह प्रथम बार हुआ है की प्रदेश के 205 से अधिक शिक्षकों को विदेश भेजा गया है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर सुधार आये।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड के अध्यक्ष भीम सिंह झौटा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय सीमा और टिक्कर के प्रधानाचार्य, अन्य शिक्षक वर्ग, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्थानीय पंचायत तथा साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख हमीरपुर ! 8 लाख किलोमीटर चलकर अनुराग के मोबाइल अस्पताल ने दस लाख से ज्यादा मरीजों का गाँव पहुंचकर किया ईलाज: अंकुश दत्त शर्मा !
पिछला लेख बिलासपुर ! हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने किया पैदल पुल का उदघाटन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !