
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! आईजीएमसी में एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। नशे की वजह से कर्मचारी की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक राजकुमार के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। जानकारी अनुसार राजकुमार आईजीएमसी के आपातकाल विभाग में वार्ड बॉय की ड्यूटी करता था। वह करीब 35 वर्ष का था। बुधवार को उसे आईजीएमसी में नशे की हालत में दाखिल करवाया गया था। गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। राजकुमार की मां का दो साल पहले निधन हुआ था। उसके बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रह रहा था। आईजीएमसी के सीएमओ डॉक्टर महेश ने बताया कि राजकुमार आईजीएमसी में कर्मचारी था। उसे पिछले कल दाखिल करवाया गया था और आज उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
शिमला ! आईजीएमसी में एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। नशे की वजह से कर्मचारी की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक राजकुमार के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार राजकुमार आईजीएमसी के आपातकाल विभाग में वार्ड बॉय की ड्यूटी करता था। वह करीब 35 वर्ष का था। बुधवार को उसे आईजीएमसी में नशे की हालत में दाखिल करवाया गया था। गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। राजकुमार की मां का दो साल पहले निधन हुआ था।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उसके बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रह रहा था। आईजीएमसी के सीएमओ डॉक्टर महेश ने बताया कि राजकुमार आईजीएमसी में कर्मचारी था। उसे पिछले कल दाखिल करवाया गया था और आज उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -