Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !
  • मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !
  • मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • चम्बा ! टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष-2025 में कुल 23,915 लक्ष्य के मुकाबले 26,895 मामलों की जांच: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल !
  • शिमला ! मिसेज इंडिया द गॉडेस 2026 की विजेता पूनम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट !
  • शिमला ! ग्राम उत्थान और किसान हितैषी है राज्य सरकार की नीतियांः मुख्यमंत्री !
  • सोलन– पशु जन्म नियंत्रण,एंटी रैबीज कार्यक्रम के अंतर्गत रैबीज प्रतिरक्षा शिविर का किया गया सफल आयोजन !
और अधिक खबरें

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

February 12, 2026 @ 10:55 pm

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

February 12, 2026 @ 09:16 pm

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

February 12, 2026 @ 08:48 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने पराला में 100.42 करोड़ रुपये से निर्मित अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का किया लोकार्पण !   
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने पराला में 100.42 करोड़ रुपये से निर्मित अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का किया लोकार्पण !   

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - December 26, 2023 @ 04:20 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,26 दिसंबर ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के ठियोग के पराला में 100.42 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र क्षेत्र के विकास में मील पत्थर साबित होगा। इस संयंत्र में वाइन, विनेगर तथा जूस तैयार किया जाएगा जिससे क्षेत्र के बागवानों को अपने उत्पाद के उचित दाम मिलेंगे तथा इनसेे बनने वाले उत्पाद तैयार करने में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बरसात में भारी बारिश से आई आपदा ने कहर बरपाया था तथा सेब बहुल क्षेत्र में सम्पर्क मार्गों को भी इस आपदा से काफी नुक्सान पहुंचा था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया ताकि बागवानों के उत्पाद को मंडियों तक समय पर पहुंचाया जा सके ताकि उन्हें आर्थिक नुक्सान न हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सेब के समर्थन मूल्य में 1.50 रुपये की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है तथा इसे 12 रुपये प्रति किलो किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज दिया गया हैे। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा घर बनाने के लिए धनराशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आपदा से 48 घंटे के भीतर ही अस्थायी तौर पर पानी, बिजली आदि की सुविधाएं प्रदेश भर में बहाल की तथा इस आपदा में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा कि बागवानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 8 ग्रेडिंग/पैकिंग हाऊस, सी.ए. व कोल्ड स्टोर भावानगर, संदासु, अणु, चौपाल, जाबली, सुन्दरनगर, दत्तनगर व खड़ापत्थर में स्थापित किए जा रहे हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही के दुबई दौरे में उन्होंने निवेशकों से हिमाचल प्रदेश के बागवानी उत्पादों की मार्केटिंग की संभावनाएं तलाशने की भी अपील की है और अगले वर्ष जनवरी महीने में निवेशक हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बागवानों को व्यापारियों और आढ़तियों के शोषण से बचाने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है ताकि उन्हें उचित फायदा हो तथा उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि इस बार सेब की खरीद किलो के आधार पर की गई है और यूनिवर्सल कार्टन व्यवस्था लागू की जा रही है ताकि बागवानों को उनके उत्पाद के उचित दाम मिल सके। मुख्यमंत्री ने एचपीएमसी की सम्पतियों को ठीक ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि बागवानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि एचपीएमसी के माध्यम से बागवानी औजार, खाद, कीटनाशक तथा फंफूदनाशक सस्ते दामों पर उपलब्ध करवायी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बागवानों के हितों को सुरक्षित करने के लिए अनेक कदम उठा रही है तथा भविष्य में भी लेती रहेगी। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस यूनिट में अलग अलग उत्पाद तैयार किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बागवानों की सुविधा के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है ताकि बागवानों को आर्थिक तौर पर सम्बल किया जा सके क्योंकि बागवानी प्रदेश के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस फल विधायन संयंत्र से क्षेत्र में और समृद्धि आएगी तथा बागवानों को अपने उत्पाद के अच्छे दाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा ही बागवानों के हितों को रक्षा की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को बेहतर किया जा रहा है। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बागवानों के हितों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं तथा यूनिर्वसल कार्टन प्रणाली को लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों बागवानों के हितों में अनेक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार देने में प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक नन्द लाल, विधायक हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम केहर सिंह खाची, उपाध्यक्ष हिमुडा यशवन्त छाजटा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन रजनीश किमटा, सचिव बागवानी सी. पालरासु, प्रबन्ध निदेशक एचपीएमसी सुदेश मोक्टा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शिमला ,26 दिसंबर ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के ठियोग के पराला में 100.42 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र क्षेत्र के विकास में मील पत्थर साबित होगा। इस संयंत्र में वाइन, विनेगर तथा जूस तैयार किया जाएगा जिससे क्षेत्र के बागवानों को अपने उत्पाद के उचित दाम मिलेंगे तथा इनसेे बनने वाले उत्पाद तैयार करने में भी तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष बरसात में भारी बारिश से आई आपदा ने कहर बरपाया था तथा सेब बहुल क्षेत्र में सम्पर्क मार्गों को भी इस आपदा से काफी नुक्सान पहुंचा था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया ताकि बागवानों के उत्पाद को मंडियों तक समय पर पहुंचाया जा सके ताकि उन्हें आर्थिक नुक्सान न हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सेब के समर्थन मूल्य में 1.50 रुपये की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है तथा इसे 12 रुपये प्रति किलो किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज दिया गया हैे। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा घर बनाने के लिए धनराशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आपदा से 48 घंटे के भीतर ही अस्थायी तौर पर पानी, बिजली आदि की सुविधाएं प्रदेश भर में बहाल की तथा इस आपदा में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा कि बागवानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 8 ग्रेडिंग/पैकिंग हाऊस, सी.ए. व कोल्ड स्टोर भावानगर, संदासु, अणु, चौपाल, जाबली, सुन्दरनगर, दत्तनगर व खड़ापत्थर में स्थापित किए जा रहे हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही के दुबई दौरे में उन्होंने निवेशकों से हिमाचल प्रदेश के बागवानी उत्पादों की मार्केटिंग की संभावनाएं तलाशने की भी अपील की है और अगले वर्ष जनवरी महीने में निवेशक हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बागवानों को व्यापारियों और आढ़तियों के शोषण से बचाने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है ताकि उन्हें उचित फायदा हो तथा उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि इस बार सेब की खरीद किलो के आधार पर की गई है और यूनिवर्सल कार्टन व्यवस्था लागू की जा रही है ताकि बागवानों को उनके उत्पाद के उचित दाम मिल सके।
मुख्यमंत्री ने एचपीएमसी की सम्पतियों को ठीक ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि बागवानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि एचपीएमसी के माध्यम से बागवानी औजार, खाद, कीटनाशक तथा फंफूदनाशक सस्ते दामों पर उपलब्ध करवायी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बागवानों के हितों को सुरक्षित करने के लिए अनेक कदम उठा रही है तथा भविष्य में भी लेती रहेगी।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस यूनिट में अलग अलग उत्पाद तैयार किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बागवानों की सुविधा के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है ताकि बागवानों को आर्थिक तौर पर सम्बल किया जा सके क्योंकि बागवानी प्रदेश के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस फल विधायन संयंत्र से क्षेत्र में और समृद्धि आएगी तथा बागवानों को अपने उत्पाद के अच्छे दाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा ही बागवानों के हितों को रक्षा की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को बेहतर किया जा रहा है।
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बागवानों के हितों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं तथा यूनिर्वसल कार्टन प्रणाली को लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों बागवानों के हितों में अनेक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार देने में प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक नन्द लाल, विधायक हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम केहर सिंह खाची, उपाध्यक्ष हिमुडा यशवन्त छाजटा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन रजनीश किमटा, सचिव बागवानी सी. पालरासु, प्रबन्ध निदेशक एचपीएमसी सुदेश मोक्टा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! विलुप्त हो रहे भोजपत्र को जाइका करेगा जिंदा ! 
पिछला लेख चम्बा ! 308 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार व्यक्ति !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

February 11, 2026 @ 08:57 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

विशाल सूद-February 12, 2026 @ 10:55 pm

0
शिमला , 12 फरवरी [ विशाल सूद ] ! विद्युत नीति 2025 के खिलाफ गुरुवार को  राष्ट्रीय

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

February 12, 2026 @ 09:16 pm

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

February 12, 2026 @ 08:48 pm

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

February 12, 2026 @ 08:44 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !