Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

      Khabar Himachal Se

      सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

      Khabar Himachal Se

      ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ; हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हुए शामिल !
  • मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 
  • शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !
  • सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !
  • ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !
  • मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !
  • शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !
  • शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !
  • सिरमौर ; हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ; एसएसपी शिमला गौरव सिंह का रोहड़ू दौरा, नशा रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर !
  • हमीरपुर ! अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस बनी राष्ट्रीय शर्म का विषय: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • हमीरपुर ; पारदर्शिता से होगा विकास, संगठन सर्वोपरि, कैप्टन रणजीत सिंह का पूर्व विधायक पर पलटवार, भाजपा को वरिष्ठ नेताओं के सम्मान की नसीहत !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ; कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच हुई बेनकाब, भारत की सफलता से घबराई राहुल मंडली: जयराम ठाकुर !
  • हमीरपुर ! बदहाल फुटपाथों की सूरत बदली, विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा के निर्देश पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य !
  • शिमला ! जिला पुलिस को मिली कामयाबी, शाही महात्मा गैंग नेटवर्क के मुख्य सप्लायर  को किया गिरफ्तार। 
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में 25 मीटर स्पैन पुल का शिलान्यास, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया भूमिपूजन !
  • हमीरपुर ! ग्राम पंचायत चलोह में सीएससी केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली डिजिटल सुविधाओं की नई सौगात !
  • शिमला ! नगर निगम बजट का भाजपा पार्षदों ने किया बायकॉट, मेयर का कार्यकाल पूरा होने के बाद मेयर का कर रहे विरोध !
और अधिक खबरें

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

February 20, 2026 @ 07:54 pm

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

February 20, 2026 @ 07:38 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में 63.06 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में 63.06 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - May 5, 2022 @ 10:04 am
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला शहर में विभिन्न स्थानों पर 63.06 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने लिफ्ट के समीप 10.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आजीविका भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में 217 दुकानें, 12 बेकरी और दो लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। जय राम ठाकुर ने शिमला स्मार्ट सिटी के तहत 33 करोड़ रुपये की लागत से रिज के स्थिरीकरण और खुली जगह के विकास कार्य, ऑकलैंड टनल शिमला के समीप 6.49 करोड़ रुपये की लागत से 200 वाहनों की पार्किंग क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण कार्य तथा एसडीए कॉम्पलैक्स कसुम्पटी में 6.21 करोड़ रुपये की लागत से 150 वाहन क्षमता की पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने श्री गुरूद्वारा साहिब शिमला के समीप 6.86 करोड़ रुपये की लागत से स्थानीय बस अड्डे के विकास कार्य का शिलान्यास भी किया। यहां 250 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर आजीविका भवन में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में विकास की ब्यार बह रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक शिमला के विकास को अनदेखा किया गया, परन्तु वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिमला में सही मायनों में परिवर्तन नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिमला में पेयजल और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक प्रयास किए, जिनके आशातीत परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शिमला शहर में नागरिकों और यहां भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शिमला स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं पर लगभग 760 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सुव्यवस्थित निर्माण और विभिन्न सुविधाओं के उपलब्ध होने से शिमला शहर का बहुआयामी विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में 120.30 करोड़ रुपये की लागत की 22 पार्किंग परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लगभग 2,800 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें आईजीएमसी के नए ब्लॉक और आईजीएमसी ऑडिटोरियम के सामने पार्किंग, विकासनगर, संकटमोचन, एसडीए कॉम्पलेक्स और टुटू बंगला कॉलोनी में पार्किंग का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में 95 करोड़ रुपये की लागत से 12 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। इससे कार्ट रोड एरिया में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में 17 किलोमीटर पैदल पथ व फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है, जिससे शहर में पैदल चलने में लोगों को सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इस पर 73 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमऊर्जा द्वारा सरकारी भवनों पर सोलर पावर प्लांट ग्रिड स्थापित की जाएगी, इससे बिजली की बचत होगी। इस कार्य पर 9 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ रुपये व्यय कर 20 नई ई-बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है तथा शीघ्र ही तारादेवी में 3 करोड़ रुपये की लागत से ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शिमला और धर्मशाला में 65 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जाएगी। इस सेंटर के माध्यम से नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की 24 घंटे निगरानी के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस विभाग को शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने और यातायात उपकरणों की खरीद के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर में लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक और निजी क्षेत्रों की 106 करोड़ रुपये लागत की 22 परियोजनाओं को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। इनमें बुक कैफेज, वेंडिंग जोन और राम बाजार, लोअर बाजार, सब्जी मंडी आदि की दुकानों का नवीनीकरण कार्य शामिल हैं। शिमला शहर में 12 पार्कों और खुले स्थानों को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लाया गया है। इस पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। शिमला शहर में 11 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम और शिक्षा निदेशालय में स्मार्ट स्टूडियो विकसित किए जाएंगे। इसके लिए 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अलावा शिमला शहर में केंद्र प्रायोजित अमृत मिशन के तहत 238 करोड़ रुपये लागत की 47 परियोजनाओं में से 37 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन परियोजनाओं पर 172 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में शिमला शहर अभूतपूर्व विकास का गवाह बना है। शिमला शहर में व्यवस्थित विकास और विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए नवोन्मेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में पेयजल, पार्किंग, पैदल पथ, सड़कों में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए महत्वाकांक्षी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के सर्वेक्षण में शिमला शहर देश भर में अव्वल स्थान पर रहा है। उन्होंने शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग का आग्रह किया। सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला के विकास में आज का दिन स्वर्णिम अध्याय के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग का समान विकास सुनिश्चित कर रही है। नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा शहर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक बलबीर वर्मा, नगर निगम शिमला के उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, हि.प्र. राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित की अध्यक्षा शशी बाला, नगर निगम के पार्षद, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज, व्यापार मण्डल एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला के रोहड़ू में एक कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत !
पिछला लेख !! राशिफल 05 मई 2022 गुरुवार !!

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हुए शामिल !

February 20, 2026 @ 07:06 pm

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

February 20, 2026 @ 07:54 pm

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

विशाल सूद-February 20, 2026 @ 07:54 pm

0
मंडी , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

February 20, 2026 @ 07:38 pm

शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

February 20, 2026 @ 07:34 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

खबर हिमाचल से

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !