
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ,08 फरवरी [ नरेश शर्मा ] ! हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। मुख्य न्यायाधीश अमजद ए सैयद अपना सेवाकाल पूरा होने पर न्यायाधीश सबीना को 21 जनवरी 2023 से मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सौंपा गया था। मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद ये दो महीनों तक अपनी सेवाएं देंगी और 19 अप्रैल 2023 को सेवानिवृत होंगी। न्यायाधीश सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ था। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत की। वर्ष 1986 में उन्हें सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना गया। 21 जनवरी 1997 को उनकी नियुक्ति अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर की गई थी। 12 मार्च 2008 को इन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 23 फरवरी 2010 को इन्हें हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई गई। 11 अप्रैल 2016 को इन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद 8 अक्तूबर 2021 को सबीना ने हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला ,08 फरवरी [ नरेश शर्मा ] ! हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। मुख्य न्यायाधीश अमजद ए सैयद अपना सेवाकाल पूरा होने पर न्यायाधीश सबीना को 21 जनवरी 2023 से मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सौंपा गया था।
मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद ये दो महीनों तक अपनी सेवाएं देंगी और 19 अप्रैल 2023 को सेवानिवृत होंगी। न्यायाधीश सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ था। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत की। वर्ष 1986 में उन्हें सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना गया। 21 जनवरी 1997 को उनकी नियुक्ति अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर की गई थी। 12 मार्च 2008 को इन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 23 फरवरी 2010 को इन्हें हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई गई। 11 अप्रैल 2016 को इन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद 8 अक्तूबर 2021 को सबीना ने हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली।- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -