Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !
  • मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !
  • मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
और अधिक खबरें

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

February 12, 2026 @ 09:16 pm

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

February 12, 2026 @ 08:48 pm

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

February 12, 2026 @ 08:44 pm

हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

February 12, 2026 @ 05:11 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - December 11, 2022 @ 05:54 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,11 दिसंबर ! राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के रिज पर आयोजित एक भव्य समारोह में सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ राष्ट्रीय कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और आनंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, जितेंद्र बिट्टू और सचिन पायलट, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के परिजन, विधायकगण, कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भारी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित थे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय स्वर्गीय श्री रसील सिंह के सुपुत्र श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च, 1964 को नादौन, जिला हमीरपुर में हुआ। उन्होंने एम.ए., एल.एल.बी. की शिक्षा ग्रहण की है तथा उनका विवाह श्रीमती कमलेश ठाकुर से हुआ। उनकी दो सुपुत्रियां हैं। वह वर्ष 1981-82 तथा 1982-83 में राजकीय स्नातक महाविद्यालय संजौली शिमला के कक्षा प्रतिनिधि रहे। वर्ष 1983-1984 में वह राजकीय स्नातक महाविद्यालय संजौली, शिमला के महासचिव निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1984-85 में राजकीय डिग्री महाविद्यालय संजौली के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। वर्ष 1985-86 के दौरान वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विभागीय प्रतिनिधि रहे तथा वर्ष 1989-95 तक राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1995-1998 तक वह प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव, वर्ष 1998-2008 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1992-97 और 1997-2002 तक वह दो बार नगर निगम शिमला के पार्षद चुने गए। वर्ष 2008 से 2012 तक वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और 8 जनवरी, 2013 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2003 और वर्ष 2007 में वह प्रदेश विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 2007-12 तक कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रहे। श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिसंबर, 2017 में तीसरी बार विधायक के रूप में चुने गए और सार्वजनिक उपक्रम, विशेषाधिकार और व्यापार सलाहकार समितियों के सदस्य के रूप में नामित हुए। दिसंबर, 2022 में वह चौथी बार फिर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए हैं और आज मुख्यमंत्री पद का पदभार ग्रहण किया। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जीवन परिचय श्री मुकेश अग्निहोत्री का जन्म स्वर्गीय श्री ओंकार चन्द शर्मा के घर 9 अक्तूबर, 1962 को हुआ। वह मूल रूप से गाँव व डाकघर गोंदपुर, जिला ऊना से संबंध रखते हैं। उन्होंने बी.एस.सी., लोक सम्पर्क एवं विज्ञापन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एम.एस.सी गणित की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह श्रीमती सिम्मी अग्निहोत्री से हुआ और उनकी एक पुत्री है। उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। वह हिमाचल प्रदेश सरकार की प्रेस प्रत्यायन कमेटी के सदस्य, राज्य प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य, हि.प्र. विधानसभा की प्रेस गैलरी समिति के सदस्य और राज्य सरकार की पहाड़ी भाषा समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा, वह प्रेस क्लब, शिमला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया सैल के महासचिव रह चुके हैं। मार्च, 2003 में वह पहली बार संतोखगढ़ (अब हरोली) विधानसभा से प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। उसके उपरांत वह वर्ष 2007, 2012, 2017 और 2022 में प्रदेश विधानसभा सदस्य के रूप में पांचवीं बार निवाचित हुए। श्री मुकेश अग्निहोत्री 2003 से 2005 तक मुख्य संसदीय सचिव तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के आवास बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। दिसंबर 2012 से 2017 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोज़गार, संसदीय मामले और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2017 से 2022 तक वह सदन में नेता प्रतिपक्ष रहे। दिसंबर, 2022 में वह 14वीं विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए हैं और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs    

शिमला ,11 दिसंबर ! राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के रिज पर आयोजित एक भव्य समारोह में सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ राष्ट्रीय कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और आनंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, जितेंद्र बिट्टू और सचिन पायलट, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के परिजन, विधायकगण, कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भारी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय स्वर्गीय श्री रसील सिंह के सुपुत्र श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च, 1964 को नादौन, जिला हमीरपुर में हुआ। उन्होंने एम.ए., एल.एल.बी. की शिक्षा ग्रहण की है तथा उनका विवाह श्रीमती कमलेश ठाकुर से हुआ। उनकी दो सुपुत्रियां हैं।

वह वर्ष 1981-82 तथा 1982-83 में राजकीय स्नातक महाविद्यालय संजौली शिमला के कक्षा प्रतिनिधि रहे। वर्ष 1983-1984 में वह राजकीय स्नातक महाविद्यालय संजौली, शिमला के महासचिव निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1984-85 में राजकीय डिग्री महाविद्यालय संजौली के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।

वर्ष 1985-86 के दौरान वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विभागीय प्रतिनिधि रहे तथा वर्ष 1989-95 तक राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1995-1998 तक वह प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव, वर्ष 1998-2008 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1992-97 और 1997-2002 तक वह दो बार नगर निगम शिमला के पार्षद चुने गए। वर्ष 2008 से 2012 तक वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और 8 जनवरी, 2013 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।

वर्ष 2003 और वर्ष 2007 में वह प्रदेश विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 2007-12 तक कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रहे। श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिसंबर, 2017 में तीसरी बार विधायक के रूप में चुने गए और सार्वजनिक उपक्रम, विशेषाधिकार और व्यापार सलाहकार समितियों के सदस्य के रूप में नामित हुए। दिसंबर, 2022 में वह चौथी बार फिर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए हैं और आज मुख्यमंत्री पद का पदभार ग्रहण किया।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जीवन परिचय श्री मुकेश अग्निहोत्री का जन्म स्वर्गीय श्री ओंकार चन्द शर्मा के घर 9 अक्तूबर, 1962 को हुआ। वह मूल रूप से गाँव व डाकघर गोंदपुर, जिला ऊना से संबंध रखते हैं। उन्होंने बी.एस.सी., लोक सम्पर्क एवं विज्ञापन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एम.एस.सी गणित की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह श्रीमती सिम्मी अग्निहोत्री से हुआ और उनकी एक पुत्री है।

उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। वह हिमाचल प्रदेश सरकार की प्रेस प्रत्यायन कमेटी के सदस्य, राज्य प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य, हि.प्र. विधानसभा की प्रेस गैलरी समिति के सदस्य और राज्य सरकार की पहाड़ी भाषा समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा, वह प्रेस क्लब, शिमला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया सैल के महासचिव रह चुके हैं।

मार्च, 2003 में वह पहली बार संतोखगढ़ (अब हरोली) विधानसभा से प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। उसके उपरांत वह वर्ष 2007, 2012, 2017 और 2022 में प्रदेश विधानसभा सदस्य के रूप में पांचवीं बार निवाचित हुए।

श्री मुकेश अग्निहोत्री 2003 से 2005 तक मुख्य संसदीय सचिव तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के आवास बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। दिसंबर 2012 से 2017 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोज़गार, संसदीय मामले और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2017 से 2022 तक वह सदन में नेता प्रतिपक्ष रहे। दिसंबर, 2022 में वह 14वीं विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए हैं और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला है।


   
साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! नई सरकार से अपेक्षा, खज्जियार में जुटाई जाएं मूलभूत सुविधाएं, खोली जाए बैंक की शाखा, पर्याप्त पार्किंग का भी हो निर्माण !
पिछला लेख शिमला ! सुक्खू व मुकेश की जोड़ी हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी: रमेश राव ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !

February 11, 2026 @ 05:07 pm

शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !

February 11, 2026 @ 06:00 pm

हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !

February 11, 2026 @ 08:24 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

Shiwani Jaryal --February 12, 2026 @ 09:16 pm

0
चम्बा , 12 फरवरी [ शिवानी ] ! भले ही सरकार गांव-गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

February 12, 2026 @ 08:48 pm

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

February 12, 2026 @ 08:44 pm

हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

February 12, 2026 @ 05:11 pm

मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

February 12, 2026 @ 05:02 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !