
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सरकाघाट उपमंडल की थौना पंचायत से सम्बंध रखने वाले प्रदेश के "परशुराम अवार्डी" पहलवान भाईयों की जोड़ी ने एक बार फिर से प्रदेश के सम्मान में रजत पदक जीतकर प्रदेेश का मान बढ़ाया है। दोनों ही पहलवान भाईयों को परिचय की जरूरत नहीं हैं क्योंकि प्रदेश ही नहीं अपितु देश और विदेश में भी इन भाइयों ने अपनी कुश्ती की छाप छोड़ रखी है। हाल ही में चंडीगढ़ में चल रही अखिल सिविल सर्विसेज कुश्ती स्पर्धा में दोनों भाईयों ने अपनी कुश्ती के जौहर दिखाए और प्रदेश के लिए रजत पदक हासिल किए। डॉ संजय यादव ने 92 किलोग्राम में रजत पदक जीता , जबकि जगदीश कुमार ने 97 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार द्वारा करवाई जाती है, जिसमें पुलिस और आर्मी को छोड़कर सभी राज्य एवं केंद्र सरकार के विभाग हिस्सा लेते हैं। सरकाघाट निवासी दोनों ही भाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और प्रदेश सर्वोच्च खेल सम्मान -परशुराम अवार्ड, हिमाचल कुमार, हिमाचल केसरी ,हिमाचल रत्न और हिमाचल गौरव से सम्मानित हैं। रजत पदक प्राप्त करने वाले दोनों भाइयों ने कहा कि वह हमेशा अपने देश और प्रदेश के लिए खेलते हैं। सरकारी पदों पर सेवाएं देने के अलावा कुश्ती के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अब तक कई युवाओं को भी प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा सरकाघाट क्षेत्र के खेल संगठनों से जुड़े लोगों एवं खिलाड़ियों ने दोनों भाइयों को प्रदेश सम्मान में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
सरकाघाट उपमंडल की थौना पंचायत से सम्बंध रखने वाले प्रदेश के "परशुराम अवार्डी" पहलवान भाईयों की जोड़ी ने एक बार फिर से प्रदेश के सम्मान में रजत पदक जीतकर प्रदेेश का मान बढ़ाया है। दोनों ही पहलवान भाईयों को परिचय की जरूरत नहीं हैं क्योंकि प्रदेश ही नहीं अपितु देश और विदेश में भी इन भाइयों ने अपनी कुश्ती की छाप छोड़ रखी है। हाल ही में चंडीगढ़ में चल रही अखिल सिविल सर्विसेज कुश्ती स्पर्धा में दोनों भाईयों ने अपनी कुश्ती के जौहर दिखाए और प्रदेश के लिए रजत पदक हासिल किए। डॉ संजय यादव ने 92 किलोग्राम में रजत पदक जीता , जबकि जगदीश कुमार ने 97 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार द्वारा करवाई जाती है, जिसमें पुलिस और आर्मी को छोड़कर सभी राज्य एवं केंद्र सरकार के विभाग हिस्सा लेते हैं।
सरकाघाट निवासी दोनों ही भाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और प्रदेश सर्वोच्च खेल सम्मान -परशुराम अवार्ड, हिमाचल कुमार, हिमाचल केसरी ,हिमाचल रत्न और हिमाचल गौरव से सम्मानित हैं। रजत पदक प्राप्त करने वाले दोनों भाइयों ने कहा कि वह हमेशा अपने देश और प्रदेश के लिए खेलते हैं। सरकारी पदों पर सेवाएं देने के अलावा कुश्ती के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अब तक कई युवाओं को भी प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा सरकाघाट क्षेत्र के खेल संगठनों से जुड़े लोगों एवं खिलाड़ियों ने दोनों भाइयों को प्रदेश सम्मान में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -