- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 14 सितंबर [ शिवानी ] ! चम्बा व हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में पर्यटक यहां बेझिझक आ सकते हैं। यहां पर बीते दिनों आपदा आने के कारण जरूर नुकसान हुआ है।लेकिन, अब हिमाचल धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। सभी मुख्य मार्ग बहाल हो चुके हैं। यह संदेश चलो चंबा अभियान के तहत दिल्ली स्थित यशोभूमि में फेयरफेस्ट मीडिया की ओर से एक्ट संस्था के सहयोग से आयोजित एक्ट रूरल टूरिज्म बाजार में जिला चंबा के लोगों ने देश व विदेश के लोगों को दिया। बीएलटीएम की ओर से पर्यटन को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम दिल्ली में हुआ। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के लोग आए। वहीं, भारत के 500 से अधिक लोगों ने भी यहां पहुंचकर अपने-अपने प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में नाट आन मैप व एक्ट संस्था ने मिलकर पहली बार पर्यटन इंडस्ट्री में ग्रामीण पर्यटन को मुख्य धारा में लाने की कोशिश की। एक्ट व नाट आन मैप संस्था की ओर से जिम्मेदार ग्रामीण पर्यटन को लेकर किए जा रहे कार्यों को सबके समक्ष रखा गया, जिसे लोगों की ओर से काफी सराहना मिली। इसमें फ्रांस सहित अन्य देशों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने जब जिला चंबा चलो चंबा अभियान व जिम्मेदार पर्यटन का माडल देखा तो उन्होंने बताया कि वे भी अपने देश में पर्यटन को लेकर इसी तरह का कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने मिस्टिक विलेज सहित अलग-अलग लोगों से उन्होंने बात की। नाट आन मैप संस्था व एक्ट के सदस्यों की ओर से बीएलटीएम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से लोगों तक सकारात्मक बात रखी गई। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य लोगों ने चंबा व हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से भाग लेने पहुंचे लोगों से हैरानी जताते हुए यह पूछा गया था कि हिमाचल में तो बहुत आपदा आई है। इससे बहुत अधिक नुकसान हुआ है। ऐसे में आप इस कार्यक्रम में भाग लेने कैसे पहुंचे? इस पर नाट आन मैप व लोगों की ओर से बताया गया कि मार्ग खुल चुके हैं। ऐसे में उन्हें यहां तक पहुंचने में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं हुई। सभी लोग हिमाचल पहुंच सकते हैं। इस दौरान चंबा व प्रदेश के प्रशासन का आपदा के बाद बंद पड़े मार्गों को बहाल करने पर आभार व्यक्त किया। जिला चम्बा सहित हिमाचल के लोग उक्त कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इसमें जिला चंबा के जिम्मेदार पर्यटन के माडल को सबके समक्ष रखा गया, जिसको लोगों की ओर से काफी सराहना मिली। लोगों को हम जिला चंबा व प्रदेश के लिए आपदा के बाद एक सकारात्मक संदेश देने में कामयाब रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में हमारी ओर से लोगों को यह बताया गया कि चंबा व हिमाचल पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्हें जिम्मेदार ग्रामीण पर्यटन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसे देश व विदेश के प्रतिनिधियों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यदि पर्यटन आते हैं तो इससे जिला चंबा सहित प्रदेश के लोगों का स्वरोजगार व आर्थिकी को मजबूत होंगे। साथ ही पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव होगा।
चम्बा , 14 सितंबर [ शिवानी ] ! चम्बा व हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में पर्यटक यहां बेझिझक आ सकते हैं। यहां पर बीते दिनों आपदा आने के कारण जरूर नुकसान हुआ है।लेकिन, अब हिमाचल धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। सभी मुख्य मार्ग बहाल हो चुके हैं। यह संदेश चलो चंबा अभियान के तहत दिल्ली स्थित यशोभूमि में फेयरफेस्ट मीडिया की ओर से एक्ट संस्था के सहयोग से आयोजित एक्ट रूरल टूरिज्म बाजार में जिला चंबा के लोगों ने देश व विदेश के लोगों को दिया।
बीएलटीएम की ओर से पर्यटन को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम दिल्ली में हुआ। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के लोग आए। वहीं, भारत के 500 से अधिक लोगों ने भी यहां पहुंचकर अपने-अपने प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में नाट आन मैप व एक्ट संस्था ने मिलकर पहली बार पर्यटन इंडस्ट्री में ग्रामीण पर्यटन को मुख्य धारा में लाने की कोशिश की।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
एक्ट व नाट आन मैप संस्था की ओर से जिम्मेदार ग्रामीण पर्यटन को लेकर किए जा रहे कार्यों को सबके समक्ष रखा गया, जिसे लोगों की ओर से काफी सराहना मिली। इसमें फ्रांस सहित अन्य देशों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने जब जिला चंबा चलो चंबा अभियान व जिम्मेदार पर्यटन का माडल देखा तो उन्होंने बताया कि वे भी अपने देश में पर्यटन को लेकर इसी तरह का कार्य करना चाहते हैं।
उन्होंने मिस्टिक विलेज सहित अलग-अलग लोगों से उन्होंने बात की। नाट आन मैप संस्था व एक्ट के सदस्यों की ओर से बीएलटीएम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से लोगों तक सकारात्मक बात रखी गई। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य लोगों ने चंबा व हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से भाग लेने पहुंचे लोगों से हैरानी जताते हुए यह पूछा गया था कि हिमाचल में तो बहुत आपदा आई है।
इससे बहुत अधिक नुकसान हुआ है। ऐसे में आप इस कार्यक्रम में भाग लेने कैसे पहुंचे? इस पर नाट आन मैप व लोगों की ओर से बताया गया कि मार्ग खुल चुके हैं। ऐसे में उन्हें यहां तक पहुंचने में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं हुई। सभी लोग हिमाचल पहुंच सकते हैं। इस दौरान चंबा व प्रदेश के प्रशासन का आपदा के बाद बंद पड़े मार्गों को बहाल करने पर आभार व्यक्त किया।
जिला चम्बा सहित हिमाचल के लोग उक्त कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इसमें जिला चंबा के जिम्मेदार पर्यटन के माडल को सबके समक्ष रखा गया, जिसको लोगों की ओर से काफी सराहना मिली। लोगों को हम जिला चंबा व प्रदेश के लिए आपदा के बाद एक सकारात्मक संदेश देने में कामयाब रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम में हमारी ओर से लोगों को यह बताया गया कि चंबा व हिमाचल पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्हें जिम्मेदार ग्रामीण पर्यटन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसे देश व विदेश के प्रतिनिधियों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यदि पर्यटन आते हैं तो इससे जिला चंबा सहित प्रदेश के लोगों का स्वरोजगार व आर्थिकी को मजबूत होंगे। साथ ही पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव होगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -